Tesla के लिए Andhra Pradesh तैयार, पोर्ट एक्सेस और जमीन की ऑफर

Tesla In Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सरकार टेस्ला को EV प्लांट लगाने के लिए जमीन और पोर्ट एक्सेस की पेशकश कर रही है । इसके लिए मंत्री नारा लोकेश ने 2024 में टेस्ला के CFO से मुलाकात की थी ।

tesla in inia
विज्ञापन

Tesla In Andhra Pradesh: टेस्ला अब भारत आने को तैयार है और जब से प्लांट लगाने का लगाने किया है तब से देश के कई राज्य यही चाहते हैं कि कंपनी उनके राज्य में अपनी यूनिट लगाए। ऐसे में आंध्र प्रदेश ने एलन मस्क की कंपनी को अपने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन का मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट लगाने का ऑफर दिया है। राज्य सरकार ने टेस्ला को आकर्षित करने के लिए पोर्ट कनेक्टिविटी और पर्याप्त भूमि की पेशकश की है। इसके लिए मंत्री नारा लोकेश ने 2024 में टेस्ला के CFO से मुलाकात की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के  मुताबिक राज्य सरकार के आर्थिक विकास बोर्ड (EDB) ने कंपनी को पोर्ट कनेक्टिविटी और पर्याप्त भूमि की पेशकश की है। जानकारी के लिए बता दें कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की नई सरकार ने अक्टूबर 2024 में टेस्ला के साथ बातचीत की थी, मंत्री नारा लोकेश ने अमेरिका दौरे के दौरान कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी वैभव तनेजा से भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन

PM नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की मुलाकात

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की मुलाकात के बाद और भारत में टेस्ला की एंट्री को देखते हुए आंध्र प्रदेश ने अपने प्रयास फिर से तेज कर दिए हैं ।  खबर ये भी है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने टेस्ला के लिए आकर्षक पैकेज तैयार किया है, जिसमें पहले से उपलब्ध भूमि भी शामिल है। शुरुआत में कंपनी तैयार कारों का आयात कर सकती है और फिर धीरे-धीरे अपना मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट स्थापित कर सकती है।

विज्ञापन

2017 में MoU किया था साइन

साल 2017 में, तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टेस्ला के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए थे, जिसके तहत मस्क ने रायल सीमा में दो 4 MW क्षमता वाले सोलर एनर्जी स्टोरेज यूनिट्स की लगाने के लिए टेक्निकल सपोर्ट देने का वादा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ