मारुति सुजुकी डिजायर ने एक बार फिर क्रैश टेस्ट में पास हो गई है। इस बार Bharat NCAP ने डिजायर को सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग दी है। भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में डिजायर ने व्यस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 29.46 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 41.57 अंक मिले हैं। यह कार बड़े और बच्चों के लिए पूरी तरह से सेफ है। आपको बता दें की मारुति सुजुकी ने डिजायर को पिछले साल लॉन्च किया था, लेकिन लॉन्च से पहले ही नवंबर में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली थी, उस समय इस कार को व्यस्कों के लिए 34 में से 31.24 अंक और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 39.20 अंक मिले थे। और अब घरेलू टेस्ट में भी डिजायर ने फिर बाजी मार ली है।
मारुति डिजायर के टॉप फीचर्स
मारुति सुजुकी डिजायर अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग सेडान कार है, इसका सीधा मुकाबला होंडा अमेज और हुंडई ऑरा जैसी कार से है। इस कार में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं है। डिजायर 5th जनरेशन प्लेटफार्म पर बनी है, इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम के साथ EBD, 360 व्यू कैमरा, डे/नाईट IRVM, ऑटो डोर लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड वार्निंग अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: 27000 लोगों ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में 449km की रेंज, कीमत 9.99 लाख से शुरू
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी डिजायर में 1200cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। इसके इस कार में CNG का भी ऑप्शन मिलता है। इसका पेट्रोल इंजन 25.71 किलोमीटर तक की माइलेज और CNG पर 33.73 km/kg तक की माइलेज देता है। डेली यूज़ के लिए यह अच्छी कार है।
स्पेस और आराम
डिजायर में स्पेस काफी अच्छा दिया गया है। इसमें 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। हेडरूम और लेगरूम के लिए स्पेस की कमी नहीं है। इसके बूट में भी काफी जगह मिल जाती है जहां आप जरूरी सामान रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्रैश टेस्ट में चमकी Maruti Baleno, सेफ्टी में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
6 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
11 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines