दिवाली पर नई कार घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी के फेस्टिव ऑफर्स आपके काम आ सकते हैं. कंपनी ने अक्टूबर 2026 में त्योहारों के मौके पर अपनी अपनी Arena और Nexa रेंज की कई कारों पर डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट्स पेश किए हैं. इन ऑफर्स में कुछ मॉडल्स पर लाखों परुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है, जबकि छोटी हैचबैक से लेकर SUV और MPV तक अलग-अलग फायदे दिए जा रहे हैं.
इन Maruti Nexa की कारों पर फेस्टिव ऑफर्स
1. Maruti Grand Vitara
Maruti Suzuki Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.36 लाख से लेकर 3.10 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स बताए गए हैं. इसमें जीरो रोड टैक्स का फायदा, जिसकी वैल्यू 1.85 लाख रुपये तक हो सकती है, एक्सटेंडेड वारंटी और एक्सचेंज या अपग्रेड बोनस शामिल हैं.
2. Maruti Invicto
Maruti Suzuki Invicto खरीदने वालों को इस फेस्टिव सीजन में 95,000 से 1 लाख रुपये तक के कुल बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इसमें लागू स्कीम के मुताबिक अलग-अलग तरह की छूट और बोनस शामिल हो सकते हैं. खरीदारी से पहले डीलर से अपने चुने हुए वेरिएंट पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी लेना जरूरी है.
3. Maruti XL6
Maruti Suzuki XL6 पर 50,000 से 61,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इसमें 31,000 तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 का एक्सचेंज बोनस और पेट्रोल या CNG वेरिएंट पर 10,000 का PCM बोनस शामिल हो सकता है. हालांकि, वास्तविक फायदा चुने गए वेरिएंट और डीलर की स्कीम पर निर्भर करेगा.
4. Maruti Jimny
Maruti Suzuki Jimny पर ग्राहकों को 35,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है. इस मॉडल पर एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस नदी दिया जा रहा है. अगर आप जिमनी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने नजदीकी Nexa डीलर से मौजूदा ऑफर कन्फर्म कर सकते हैं.
5. Maruti Fronx
Maruti Suzuki Fronx के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 से 27,100 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इसमें 12,100 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और लागू एक्सचेंज व PCM बोनस शामिल हैं. वहीं, नॉन-टर्बो पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर कम छूट मिल सकती है या कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं हो सकता.
6. Maruti e-Vitara
Maruti Suzuki e-Vitara खरीदने वालों को चार्जर और होम चार्जर इंस्टॉलेशन पैकेज का फायदा मिल सकता है. इसके अलावा, एक्सचेंज पर 30,000 तक के बेनिफिट्स भी बताए गए हैं. इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए चार्जिंग से जुड़ा यह पैकेज उपयोगी हो सकता है.
Maruti Arena की इन कारों पर छूट
1. Maruti WagonR
Maruti Suzuki WagonR पर 57,500 से 58,500 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इसमें 35,000 रुपये तक का कैश ऑफर और अतिरिक्त फेस्टिव बुकिंग इंसेंटिव शामिल हैं.
2. Maruti Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10 पर 52,500 से 57,500 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स बताए गए हैं. इसमें करीब 30,000 रुपये का कैश ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल हो सकता है. बजट में छोटी कार खरीदने वालों के लिए यह ऑफर देखने लायक है.
3. Maruti Swift
Maruti Suzuki Swift पर 45,000 से 80,000 रुपये तक के कुल फायदे मिल सकते हैं. छूट की रकम शहर, वेरिएंट और कार के मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें- Geyser Discount: सर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! 15L से 25L के मॉडल हुए सस्ते, बस इतनी रह गई कीमत
4. Maruti Celerio
Maruti Suzuki Celerio पर 42,500 से 60,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इसमें करीब 20,000 का कैश डिस्काउंट और शुरुआती बुकिंग से जुड़े बोनस शामिल हो सकते हैं.
5. Maruti Eeco
Maruti Suzuki Eeco पर 54,500 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स बताए गए हैं. हालांकि, यह फायदा किस वेरिएंट पर मिलेगा और इसमें कौन-कौन से ऑफर शामिल होंगे, इसकी जानकारी डीलर से लेनी होगी.
6. Maruti S-Presso
Maruti Suzuki S-Presso पर इस फेस्टिव सीजन में 37,500 रुपये तक के कुल फायदे मिल सकते हैं. वास्तविक डिस्काउंट कार के वेरिएंट, स्टॉक और स्थानीय डीलर की स्कीम के हिसाब से बदल सकता है.
नोट- Maruti Suzuki के ये फेस्टिव ऑफर्स अक्टूबर 2026 के लिए बताए गए हैं. अलग-अलग शहरों, डीलरशिप, उपलब्ध स्टॉक और वेरिएंट के हिसाब से छूट की रकम बदल सकती है. इसके अलावा, कुल बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, अपग्रेड बोनस, रोड टैक्स में छूट और दूसरे ऑफर्स शामिल हो सकते हैं. इसलिए किसी कार पर बताई गई अधिकतम छूट को सीधे कैश डिस्काउंट न समझें. बुकिंग करने से पहले अपने नजदीकी Maruti Suzuki Arena या Nexa डीलरशिप से ऑफर की पुष्टि जरूर कर लें.
संबंधित खबरें
गाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
6 hrs agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
12 hrs agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
1 day agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
1 day agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 day agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
2 days agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
2 days agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
2 days agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
2 days agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines