Maruti Suzuki Discounts in April 2024: भारतीय ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक दिग्गज कंपनियां हैं। सभी किसी न किसी वजह से लोगों के बीच में पसंद की जाती हैं। इनमें से एक सबकी पसंदीदा और पुरानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी है। हर महीने की शुरुआत से पहले कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए शानदार डील्स एंड ऑफर्स पेश करती रहती है।
अप्रैल में भी मारुति ने अपनी चुनिंदा कारों पर बेहतरीन डील्स एंड ऑफर्स पेश किए है। वहीं, अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अभी भी कुछ दिनों का मौका है और आप सस्ते में नई कार खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि अप्रैल खत्म होने से पहले किन-किन कार को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है?
Maruti Suzuki Ciaz
कार देखो (Car Dekho) वेबसाइट के मुताबिक मारुति सुजुकी की सियाज पर कुल 55 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। आप इसकी कीमत पर 20 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा 25 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, हर जगह के डील्स के यहां अलग-अलग ऑफर्स एंड डील्स होते हैं तो इसमें बदलाव हो सकता है। बात करें कीमत की तो मारुति सुजुकी सियाज की एक्स शोरूम कीमत 9.40 लाख से 12.29 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Maruti Suzuki Jimny
मारुति सुजुकी जिम्नी पर कुल 57 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर 50 रुपये का कैश डिस्काउंट और 7 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, कार पर एक्सचेंज ऑफर का किसी तरह का कोई फायदा नहीं दिया जा रहा है। इसकी कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये के बीच है।
ये भी पढ़ें- 31 मई से पहले खरीद लें ऑडी की कारें, 1 जून से हो रही हैं इतनी महंगी
Maruti Suzuki Fronx
बलेनो पर आधारित मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर कुल 32 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके टर्बो-पेट्रोल संस्करण को आप 15 हजार रुपये की नकद छूट, 10 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस और 7 हजार रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Suzuki Ignis
मारुति सुजुकी इग्निस पर कुल 62 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 40 हजार रुपये की नकद छूट, 15 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस और 7 हजार रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है। इसकी कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.11 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर आप 87,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इस पर 30 हजार रुपये की नकद छूट, 50 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस और 7 हजार रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, कार के सभी वेरिएंट पर अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO का इंटीरियर देख उड़े Nexon और Brezza के होश, कीमत हुई लीक!
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
8 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
12 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines