31 मई से पहले खरीद लें ऑडी की कारें, 1 जून से हो रही हैं इतनी महंगी

दाम बढ़ाने को लेकर ऑडी इंडिया की तरफ से बयान आया है कि इनपुट कॉस्ट के बढ़ते खर्च की वजह से गाड़ियों की कीमतों में 2% तक का इजाफा किया जा रहा है यह बढ़ोतरी 1 जून, 2024 से प्रभावी होगी।

Audi

Audi Price hike: अगर आप इन दिनों ऑडी की कार खरीदने की सोच रहे तो यह सबसे अच्छा समय है, क्योंकि कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 1 जून, 2024 से उनकी कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। ऑडी ने आज अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसका मुख्य कारण इनपुट और परिवहन के खर्च में बढ़ोतरी होना है।

विज्ञापन

दाम बढ़ने के पीछे कारण

दाम बढ़ाने को लेकर ऑडी इंडिया की तरफ से बयान आया है कि इनपुट कॉस्ट के बढ़ते खर्च की वजह से गाड़ियों की कीमतों में 2% तक का इजाफा किया जा रहा है यह बढ़ोतरी 1 जून, 2024 से प्रभावी होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ साल पहले जहां सिर्फ एक बार की गाड़ियों की कीमतों में इजाफा होता था वहीं अब हर में 2-4 बार तो कीमतें बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन

ऑडी इस समय भारत में ऑडी A4, ऑडी A6, ऑडी A8 L, ऑडी Q3, ऑडी Q3 स्पोर्ट्सबैक , ऑडी Q5, ऑडी Q7, ऑडी Q8, ऑडी S5 स्पोर्ट्सबैक , ऑडी RS5 स्पोर्ट्सबैक , ऑडी RS Q8, ऑडी Q8 50 ई-ट्रॉन, ऑडी Q8 55 ई-ट्रॉन, ऑडी Q8 स्पोर्ट्सबैक  50 ई-ट्रॉन, ऑडी Q8 स्पोर्ट्सबैक  55 ई-ट्रॉन, ऑडी ई-ट्रॉन GT और ऑडी RS ई-ट्रॉन GT जैसी कारें बेचती है।

अन्य कार कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं दाम

ऑडी के अलावा अन्य कार कंपनियां भी कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। इतना ही नहीं इससे पहले किआ मोटर्स और  टोयोटा की गाड़ियां पहले ही महंगी हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने  की सोच रहे हैं तो अभी एक दम सही मौका है आपके लिए।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ