Maruti Suzuki Discount: कोरोना महामारी के चलते बड़ा झटका झेल चुकीं ऑटो कंपनियां इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी क्रम में देश की कई प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने व्हीकल्स पर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है।
बता दें कि भारत में अगस्त से नवंबर के बीच तीन महीनों के दौरान कई त्योहार मनाए जाते हैं। इस बीच हर तरह के बाजार में रौनक छाई रहती है और ग्राहक भी दिल खोलकर पैसा खर्च कर अपने लिए सुविधाएं जुटाते हैं। इस दौरान भारी मात्रा में वाहन भी खरीदे जाते हैं। इसलिए, अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कार निर्माता कंपनियां विभिन्न कारों पर भारी छूट दे रही हैं।
देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस मामले में सबसे आगे है। मारुति ने अपनी कई लोकप्रिय कारों जैसे स्विफ्ट (Swift), डिजायर (Dzire), वैगनआर (Wagon-R), एस-प्रेसो (S-Presso) और ऑल्टो (Alto) पर 50,000 रुपये तक की छूट का ऐलान किया है।
अभी पढ़ें – महंगी मर्सिडीज में भी क्यों नहीं बच पाई साइरस मिस्त्री की जान, जानें कितनी सुरक्षित थी कार
मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki ALTO)
मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो पर 29 हजार रुपये की छूट का ऐलान किया है। इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। इस छोटी कार पर कॉर्पोरेट बोनस भी मिलेगा।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso)
कंपनी अपनी मिनी SUV S- Presso पर 49 हजार रुपये की छूट का ऐलान किया है। यह ऑफर इस कार के मैनुअल वेरिएंट पर उपलब्ध है। आप इस कार के AMT वेरिएंट पर 34 हजार रुपये बचा सकते हैं।
मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon-R)
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर पर 39 हजार रुपये की छूट का ऐलान किया है। कंपनी ने इस कार में दो पेट्रोल इंजन दिए हैं। जिसमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है। आपको इस कार के एएमटी वेरिएंट पर 34 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
अभी पढ़ें – लॉन्च हो गई ये शानदार कॉम्पैक्ट SUV, कम कीमत में खूबियां उड़ा देंगी होश
मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire)
मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय सेडान डिजायर पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। इस कार में कंपनी द्वारा 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह इंजन 90 BHP की पावर जेनरेट कर सकता है।
मारुती सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक स्विफ्ट पर 45 हजार रुपये की छूट दे रही है। इस कार के एएमटी वेरिएंट पर आपको 45 हजार रुपये और मैनुअल वेरिएंट पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines