नए साल पर Maruti Celerio पर 70000 तो Eeco पर 35000 रुपये का डिस्काउंट

Maruti Suzuki: कंपनी अपनी जबरदस्त एसयूवी Brezza, Ertiga और सेडान Dzire CNG पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। नई हैचबैक Fronx पर 40000 रुपये का डिस्काउंट है।

Maruti Suzuki December discounts to push sales know full details

Maruti Suzuki December discounts

विज्ञापन

Maruti Suzuki: नए साल पर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी एसयूवी कार Maruti Jimny पर 2 लाख तक का डिस्काउंट देने का ऐलान किया था। अब कंपनी ने अपनी मिड सेगमेंट की गाड़ियां Maruti Celerio पर 70000 रुपये तो Maruti Eeco पर 35000 रुपये का डिस्काउंट अनाउंस किया है। इसके अलावा कई डीलरशिप अपनी तरफ से भी कुछ गिफ्ट और छूट ऑफर कर रहे हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर चेकआउट करें Maruti Jimny thunder edition

Advertisment

Brezza, Ertiga and Dzire CNG पर कोई डिस्काउंट नहीं

मारुति के इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट आदि शामिल है। कंपनी अपनी जबरदस्त एसयूवी Brezza, Ertiga and Dzire CNG पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। वहीं, इस साल लॉन्च हुई नई हैचबैक कार Fronx पर 40000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जानकारी के अनुसार Grand Vitara SUV पर 35000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Ciaz पर 35000 रुपये और Baleno पर 65000 रुपये तक का डिस्काउंट है। उधर, सबसे हाई डिमांड हैचबैक कार में से एक Swift CNG पर 25000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें New Suzuki Swift 2024

1 जनवरी 2024 से बढ़ जाएंगे दाम

इसी तरह कंपनी Alto K10 के अलग-अलग वेरिएंट पर 52000 रुपये से लेकर 63000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी क्यूट कार S-Presso पर 56000 रुपये और Wagon R पर 63000 रुपये तक की छूट दे रही है। नए साल पर अपने सेल्स बढ़ाने के मकसद से कंपनी ने यह कदम उठाया है। Maruti Suzuki के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि ”दिसंबर में बिक्री प्रमोशन अधिक होगा और मॉडल दर मॉडल के आधार पर अधिक छूट देखने की संभावना है।” यहां बता दें कि बीते दिनों मारुति सुजुकी 1 जनवरी 2024 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है। ऐसे में दिसंबर 2023 में अगर आप मारुति की कार खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ