Maruti Suzuki cuts prices: अगर आप इन दिनों मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए गुड न्यूज़ है। जीहां मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने Alto K10 और S-Presso पेट्रोल की कीमतों में कटौती कर दी है। आज से (2 September) से S-Presso LXI पर 2000 हजार रुपये और Alto10 VXI पर 6,500 रुपये कम कर दिए हैं। अब सवाल ये है कि आखिर मारुति ने इन दोनों कारों की कीमतें क्यों घटा दी हैं। आइये जानते हैं…
मारुति सुजुकी की बिक्री गिरी
मारुति सुजुकी की पिछले महीने (अगस्त 2024) की बिक्री में जोरदार गिरावट दर्द हुई। पिछले महीने (August 2024) मारुति ने 181,782 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में मारुति ने 189,082 यूनिट्स की बिक्री की, ऐसे में इस बार मारुति की बिक्री में 3.9% की गिरावट दर्ज हुई है।
Maruti ALto K10 की कीमत और फीचर्स
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 छोटी फैमिली के लिए अच्छी कार है। इस कार में 1.0L का जबरदस्त पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 33.85 km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। ALto K10C VXI CNG की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 5.96 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti S-Presso की कीमत और फीचर्स
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक अच्छी कार है जिसकी कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में अच्छा स्पेस है लेकिन 4 लोग ही ठीक से बैठ सकते हैं। परफॉरमेंस के लिए कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह कार CNG में भी मौजूद है और 32.73km/kg की माइलेज देने का वादा करती है। इसकी सीटिंग पोजीशन आपको एसयूवी वाला अहसास करवा देती हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।
क्या फायदेमंद है डील ?
अगर आप एक एंट्री लेवल कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Alto और S-Presso दोनों ही काफी शानदार कारें जो आपके डेली यूज़ के लिए परफेक्ट गाड़ी साबित हो सकती हैं। इन दोनों कारों का रखरखाव भी काफी कम है। दमदार इंजन होने के बाद भी इन कारों की माइलेज भी काफी बेहतर होती है। लेकिन आराम बहुत ज्यादा नहीं मिलआता है।
यह भी पढ़ें: SBI के नए FASTag से और आसान होगा सफर, कार्रवाई में होगी आसानी, आय बढ़ाने में मदद
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
3 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
22 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
23 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines