Maruti Suzuki Ciaz VS Volkswagen Virtus: सेडान कार में अकसर लोग बड़ा बूट स्पेस और हाई माइलेज के साथ उसका कम्फर्ट लेवल देखते हैं। इन्हीं क्वालिटी को लेकर आइए आपको दो अलग-अलग कार निर्माता कंपनियों की सेडान Maruti Suzuki Ciaz और Volkswagen Virtus के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Virtus में 1-लीटर और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन
इसमें 1-लीटर और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। जो अधिकतम 150 PS की पावर और 250 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार 19.40 kmpl की माइलेज देती है। कार में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें 521 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
और पढ़िए – अब कैब ड्राइवर नहीं करेंगे आपकी राइड कैंसिल! Ola ने प्राइम प्लस लॉन्च किया, जानें इसके बारे में
Volkswagen Virtus दो ट्रिम और 6 कलर ऑप्शन
कार में सिंगल-पैन सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Volkswagen Virtus दो ट्रिम Dynamic Line और Performance Line (GT Plus) में मिलती है। बाजार में इसके 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
क्रैश टेस्ट में 5 स्टार
Virtus को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हैं। बाजार में यह कार शुरूआती कीमत 11.47 लाख से 18.57 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर जैसी फीचर्स हैं। कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।
और पढ़िए – रॉयल एनफील्ड की सौतन है यह बाइक, 30 kmpl की माइलेज और 334 सीसी का दमदार इंजन, जानें कीमत
Maruti में 510 लीटर का बूट स्पेस
कार में यात्री सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में मिलने वाला बड़ा 510 लीटर का बूट स्पेस और 20 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। Maruti suzuki Ciaz बाजार में 9.30 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में बाजार में मिलती है। इसके चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha बाजार में मिलते हैं।
Maruti Ciaz
पैसिव कीलेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल
कार में 1462 cc का इंजन दिया गया है। यह दमदार इंजन 103.25 Bhp की पावर देता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इस कार में सात मोनोटॉन कलर और तीन डुअल टॉन कलर का विकल्प देती है। कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट के साथ पैसिव कीलेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
14 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
15 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
19 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
20 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
20 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines