Maruti Suzuki Eeco: भारत में अभी भी काफी लोग ऐसे हैं जो सिर्फ अपनी जरूरत के हिसाब से गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं। यही वजह है कि देश में सस्ती 7 सीटर कारों की खूब बिक्री हो रही है। मारुति सुजुकी Eeco की एक बार फिर जमकर बिक्री हुई है। Eeco की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। पिछले महीने इस कार की कुल 10,589 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल नवंबर महीने में Eeco की 10,226 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस साल अप्रैल से लेकर नवंबर तक कंपनी ने Eeco की 90,842 यूनिट्स की बिक्री की है। इस कार में 5 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। यह पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन में भी आती है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इस कार को चुन सकते हैं।
27km की देती माइलेज
मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर ईको देती है 20 kmpl की माइलेज और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है। Ecco में लगा ये इंजन हर तरह के मौसम में दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में लगा इंजन बहुत ज्यादा दमदार नहीं है… यह एक औसत इंजन इतना है। अगर आप छोटा बिजनेस रन करते हैं तो मारुति ईको आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।
यह भी पढ़ें: 30km के पार जाएगी माइलेज, आ रही है Maruti की पहली स्ट्रांग हाइब्रिड कार
अच्छे सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए Maruti Suzuki Eeco में 2 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। मारुति सुजुकी ईको की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। यानी ये कार सेफ्टी के मामले में यह कार कमजोर है। अगर आपको सस्ती 7 सीटर कार खरीदनी है तो आप Eeco को चुन सकते हैं। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: MG के लिए LUCKY साबित हुई ये कार, बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, इतनी हुई ग्रोथ
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines