MG के लिए LUCKY साबित हुई ये कार, बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, इतनी हुई ग्रोथ

MG Windsor EV में बेस्ट इन क्लास सीटें मिलती हैं, फुल चार्ज में यह कार 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। पिछले महीने भी इस कार ने बिक्री में शानदार ग्रोथ हासिल की है…

MG_0e5b6a

MG Windsor EV: इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है। ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG Motors ने अपनी बीते महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नवंबर का महीना MG के लिए कैसा रहा और इस दौरान कंपनी ने कितनी गाड़ियों की बिक्री की… आपको बता दें कि MG ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Windsor को पेश किया जिसे फ़िलहाल खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

नवंबर में कैसी MG की बिक्री

MG ने भारत में बीते महीने के दौरान कुल 6019 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में 20% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस बिक्री में सबसे ज्‍यादा योगदान नए मॉडल्स का रहा है। इस सेगमेंट में कंपनी ने कुल 70% गाड़ियों की बिक्री बीते महीने के दौरान की है। MG Motors की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले महीने नई  Windsor EV की एक बार फिर से सबसे ज्यादा डिमांड मांग रही। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कुल 3144 यूनिट्स की बिक्री की है। जो कुल बिक्री का 50% से भी ज्यादा रही है। MG इस समय भारत में Comet EV, Windsor EV, ZS EV समेत Astor, Hector और Gloster जैसी SUV बेचती है।

विज्ञापन

MG के लिए LUCKY साबित Windsor EV

MG Windsor EV को कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है, इस गाड़ी ने अपने डिजाइन, रेंज, स्पेस और कीमत के दम पर ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। ग्राहक इस कार को 2nd ऑप्शन की जगह पहली चॉइस के तौर पर पसंद कर रहे हैं। बिक्री की बात करें तो इस साल अक्‍टूबर में भी इसकी 3116 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी।

विज्ञापन

Windsor EV की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन, इस कीमत में बैटरी की लगात शामिल नहीं है। MG अपनी EV रेंज के लिए BaaS प्रोग्राम लेकर आई है। इसके जरिए ग्राहक बैटरी को अलग से किराए पर ले सकते हैं। जिसके लिए 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आपको पैसा देना होगा।

विज्ञापन

सिंगल चार्ज पर 332km की रेंज

MG Windsor EV  फुल चार्ज में 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है, इसमें 38kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके साथ 45kW DC चार्जर और फास्ट चार्जिंग सिस्टम ऑफर किए जाते हैं। इसकी मदद से बैटरी सिर्फ 55 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। यह भारत की पहली ऐसी EV है इसमें सबसे बेस्ट सीटें मिलती हैं और इसकी रियर सीट का तो कोई जवाब ही नहीं है। इस कर में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, इसके साथ ही इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ