Maruti Suzuki Hybrid: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर तो काम कर ही रही है, लेकिन कंपनी का ज्यादा फोकस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर है। हाइब्रिड एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसका भविष्य उज्जवल है। आने वाले समय में अन्य कार निर्माता कंपनियां भी इसी तकनीक पर काम करेंगी। मारुति सुजुकी अगले साल से अपनी कारों में स्थानीय रूप से विकसित की गई स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम की पेश कर सकती है। कंपनी अपनी मौजूदा एसयूवी Fronx का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है जिसमें इस तकनीक को शामिल जाएगा। फेसलिफ्ट फ्रोंक्स को अगले साल (2025)लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद मारुति नई बलेनो, आगामी नई कॉम्पैक्ट MPV और भविष्य के अन्य मॉडल्स में भी भारत में विकसित की जाने वाली हाइब्रिड तकनीक को शामिल कर सकती है।
मारुति सुजुकी और टोयोटा अगले साल से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलाव करने की तैयारी कर रही हैं। मारुति अपनी हाइब्रिड तकनीक पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी इस तकनीक को ऑप्शन के तौर पर लेकर आएगी। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की मदद से माइलेज का जबरदस्त इजाफा होता है। इसमें एक छोटी बैटरी लगी होती है जो अपने आप चार्ज होती रहती है।
कार पहले बैटरी पर चलती है उसके बाद रेंज कम होने पर फ्यूल पर शिफ्ट हो जाती है। जबकि इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करना पड़ता है जिसकी वजह से 4-8 घंटे तक का समय लग जाता है। माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी की स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें 40kmpl तक की माइलेज दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 30 दिन में 2.94 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक, Pulsar और TVS Raider को छोड़ा पीछे
Fronx फेसलिफ्ट में होंगे ये बदलाव
आगामी मारुति फ्रोंक्स फेसलिफ्ट में नया Z12E पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन इस समय स्विफ्ट और डिजायर को पावर देता है। मारुति सुजुकी का इन-हाउस विकसित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को भी इसी कार में शामिल करेगी। संभावना जताई जा रही है कि यह कार 30-35 kmpl तक की माइलेज ऑफर कर सकती है।
हाइब्रिड पावरट्रेन के अलावा, अपडेटेड फ्रोंक्स के डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके इंटीरियर को अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को ऑटो एक्सपो 2025 में भी पेश कर सकती है। इस बार सेफ्टी के लिए इसमें ABS+EBD और 6 एयरबैग्स के साथ ADAS लेवल 2 मिल सकता है। इस समय इस कार की शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें: Maruti Ertiga: इस 7-सीटर कार पर 94000 रुपये की बचत, CSD पर कम TAX का लाभ
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
6 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
10 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
13 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines