Maruti Suzuki Brezza: इंडियन कार बाजार में Brezza का हमेशा क्रेज रहा है। डीजल हो या इसका सीएनजी वर्जन लोग इसे ताबड़तोड़ खरीद रहे हैं। अपनी किफायती कीमत के कारण यह एसयूवी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। आइए आपको इसके शानदार फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर
Maruti Suzuki Brezza में अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर मिलते हैं। यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपये से लेकर 14.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में मितली है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः 2000 रुपये में मिल रहा 91 हजार का यह धाकड़ स्कूटर, देता है 68 kmpl की माइलेज, जानें फीचर्स
इसमें सीएनजी इंजन सभी वेरिएंट में आता है
इस धांसू एसयूवी कार में 328 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। Maruti Suzuki Brezza के बाजार में चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मिलते हैं। इसमें सीएनजी इंजन सभी वेरिएंट में आती है। कार के सीएनजी वर्जन की मार्केट में हाई डिमांड है।
दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है
यह पांच सीटर कार है। इसमें दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। Maruti Suzuki Brezza के सीएनजी वर्जन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ये भी पढ़ेंः Simple Energy ने शुरू की टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, जानें- कीमत
9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार स्पीकर वाला साउंड सिस्टम
Maruti Suzuki Brezza में सेफ्टी के लिए छह एयरबेग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है।
Fuel Efficiency Figures:
- MT – 20.15kmpl (LXi and VXi)
- MT – 19.89kmpl (ZXi and ZXi+)
- AT – 19.8kmpl (VXi, ZXi and ZXi+)
- CNG MT – 25.51km/kg (LXi, VXi and ZXi)
हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा मिलता है
Maruti Suzuki Brezza इसमें पैडल शिफ्टर्स (एटी वेरिएंट), सिंगल-पैन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा भी मिलता है। बाजार में यह कार Kia Sonet, Renault Kiger और Mahindra XUV300 को टक्कर देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
12 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
13 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
15 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
16 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines