Maruti Suzuki Brezza 2024 Launch in India: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ब्रेजा एसयूवी के टॉप एमटी वेरिएंट में अपनी माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को फिर से पेश किया है। 1.5-लीटर K15C माइल्ड-हाइब्रिड इंजन अब ZXI MT और ZXI+ MT ट्रिम्स में उपलब्ध है। कार मेकर ने पिछले साल जुलाई में चुपचाप इस एसयूवी के माइल्ड-हाइब्रिड मैनुअल वेरिएंट को Discontinue कर दिया था। हालांकि अब इस टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी ने फिर से मार्केट में एंट्री ली है। आइये इस नए SUV माइल्ड हाइब्रिड मॉडल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें तो माइल्ड-हाइब्रिड में पेश की गई ब्रेजा के टॉप-स्पेक ZXI और ZXI+ मैनुअल वेरिएंट की कीमत क्रमशः 11.05 लाख रुपये और 12.48 लाख रुपये है।
माइलेज हुई बेहतर?
कंपनी का दावा है कि टॉप-स्पेक ब्रेजा की माइलेज 17.38 किमी/लीटर से बढ़कर 19.89 किमी/लीटर तक हो गई है। माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन, आइडल स्टार्ट/स्टॉप और टॉर्क असिस्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं, जो ओवरआल फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ा देती है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
मारुति सुजुकी ब्रेजा का इंजन
इंजन की बात करें तो यह SUV मॉडल 1.5-लीटर K15C 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन से लैस है जो 103 hp की अधिकतम पावर और 136.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट मिल रही है। इसके अलावा यह सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
टाटा नेक्सन की बढ़ेंगी मुश्किलें
ऐसा कहा जा रहा है कि मारुति कि ये नई SUV सीधे तौर पर टाटा नेक्सन को टक्कर देगी, क्योंकि टाटा नेक्सन मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज सिर्फ 17.44 किमी/लीटर है। वहीं ऑटोमेटिक पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 17.18 किमी/लीटर है। जो मारुति सुजुकी ब्रेजा की तुलना में काफी कम है। हाल ही में ब्रेजा ने टाटा नेक्सन, टाटा पंच, हुंडई क्रेटा, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे गाड़ियों को पछाड़कर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में अपना स्थान हासिल किया। मारुति सुजुकी ने इस दौरान ब्रेजा के 1,70,600 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री हासिल की।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines