Best Selling Compact SUV: देश में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट काफी बड़ा हो चुका है। अब ग्राहक सेडान और हैचबैक सेगमेंट की जगह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपना इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। 6 लाख की शुरूआती कीमत में आपको एक बढ़िया गाड़ी मिल जाती है। इस सेगमेंट में करीब 10-12 मॉडल मौजूद हैं उनमें से 5 मॉडल ऐसे हैं जो हमेशा टॉप 10 बेस्ट सेलिंग में रहते हैं। लेकिन एक कार ऐसी भी है जिसकी कीमत अपने सेगमेंट में ज्यादा है फिर भी बिक्री में यह टॉप पर ही रहती है। और इस बार भी ग्राहकों ने इस गाड़ी को सबसे ज्यादा ख़रीदा है। हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ब्रेजा के बारे में, जिसने इस बार भी टाटा नेक्सन और पंच को पीछे छोड़ दिया है।
5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV
पिछले महीने ब्रेजा की 14,507 यूनिट्स की बिक्री हुई। दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही है जिसकी 11,602 यूनिट्स की बिक्री हुई है और तीसरे नंबर पर टाटा पंच है जिसकी 10,446 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं फ्रोंक्स की 9,815 यूनिट्स बिकी और महिंद्रा XUV 3XO की 7,089 यूनिट्स बिकी। नीचे हम आपके लिए टॉप बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, साथ ही इनकी खूबियां और कमियों के बारे में भी आपको बता रहे हैं…
जून की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट SUV (खूबियां और कमियां भी)
Maruti Suzuki Brezza
- 14,507 यूनिट्स बिकी
क्या खास ?
- बोल्ड डिजाइन, दमदार परफॉरमेंस
क्या कमी ?
- ज्यादा कीमत
Tata Nexon
- 11,602 यूनिट्स बिकी
क्या खास?
- बोल्ड डिजाइन, अच्छा स्पेस
क्या कमी ?
- खराब सर्विस
Tata Punch
- 10,446 यूनिट्स बिकी
क्या खास?
- डिजाइन, स्पेस
क्या कमी ?
- खराब सर्विस
Maruti Suzuki Fronx
- 9,815 यूनिट्स बिकी
क्या खास ?
- स्टाइलिश डिजाइन, स्पेस
क्या कमी ?
- ज्यादा कीमत
Mahindra XUV 3XO
- 7,089 यूनिट्स बिकी
क्या खास ?
- डिजाइन, स्पेस और परफॉरमेंस
क्या कमी ?
- माइलेज
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ला रही है दो नई SUV, इस बार EV और हाइब्रिड पर होगा फोकस
क्यों सबसे ज्यादा बिकती है मारुति ब्रेजा?
ब्रेजा की एक्स-शो-रूम कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है। ब्रेजा अपने सेगमेंट की अन्य SUVs से करीब एक लाख रुपये तक महंगी है फिर भी इसकी बिक्री सबसे ज्यादा रहती है। हर महीने इसकी 13-15 हजार यूनिट्स बिक रही हैं। ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी है।
इसमें 1.5L का पेट्रोल इंजन लगा है जो माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। व्हीलबेस 2500mm यह एक सबसे बड़ा कारण है। जिसके चलते लोग इस गाड़ी को खरीदना पसंद करते हैं।
साइज़ और स्पेस के मामले में भी ब्रेजा सबसे बेहतर मानी जाती है। इतना ही नहीं यह अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक गाड़ी है। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर थकान का मौका नहीं देती। इसकी रोड प्रेसेंस भी काफी स्ट्रोंग है। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सिट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
इसके अलावा इस गाड़ी में आपको प्रीमियम क्वालिटी देखने को मिलती है जिससे यह लम्बे समय तक आपका साथ देगी। इस समय भारत में मारुति सुजुकी की सेल्स और सर्विस सबसे विशाल और बढ़िया है, यही वजह कि मारुति की गाड़ियां भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं।
डायमेंशन
ब्रेजा की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm, उंचाई 1685mm और इसका व्हीलबेस 2500mm है। इस गाड़ी में 16 इंच के टायर्स लगे हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिए हैं जिसकी वजह से गाड़ी में बैठे लोगों को कम्फर्ट मिलता है और साथ ही बेहतर हैंडलिंग भी मिलती है। इसके अलावा इसके रियर में टोर्सियन बीम सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है और पीछे बैठने वालों को आरामदायक ड्राइव का मज़ा देते हैं।
भारत में क्यों बढ़ रहा है कॉम्पैक्ट SUV का क्रेज
जब से देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी की एंट्री हुई है तब से लोगों को कुछ नया देखने और चलाने का मौका मिला है। एक ऊंची कार जिसे हर तरह से रास्तों में चलाया जा सके। बेहतर माइलेज वाला दमदार इंजन। कीमत भी हैचबैक और सेडान के बराबर। SUV गाड़ियों में ड्राइविंग का मजा कफी अच्छा होता है। सिटी से लेकर हाइवे पर बेहतर विसिबिलिटी मिलती है।
आन वाले समय में कई नए मॉडल बाजर में दस्तक देने वाले हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि SUV के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अगले कुछ सालों में सेडान और हैचबैक कारों की बिक्री कमजोर पड़ सकती है।
10 लाख में बेस्ट मॉडल कौन से हैं ?
अगर आपका बजट 10 लाख रुपये के आस-पास है और आप एक दमदार कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 3 सबसे अच्छी गाड़ियों के नाम बता रहे हैं..
1. Maruti Brezza (1.5L पेट्रोल इंजन )
कीमत: 8.69 लाख से शुरू
2. Tata Nexon (1.2L पेट्रोल इंजन )
कीमत: 7.99 लाख से शुरू
3. Nisaan Magnite (1.0L पेट्रोल इंजन )
कीमत : 6.14 लाख से शुरू
यह भी पढ़ें: कम खर्च, शानदार माइलेज, 60 हजार से शुरू होने वाली ये हैं सबसे किफायती बाइक्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines