Best Selling Sedan Cars: भारत में एक बार फिर से कॉम्पैक्ट सेडान कारों की बिक्री को रफ्तार मिली है। नई अमेज और डिजायर के आने से यह सेगमेंट अब और बेहतर हुआ है। अब ग्राहकों के पास भी कुछ नया है खरीदने को। बिक्री के मामले में एक बार मारुति सुजुकी की नई डिजायर ने बाजी मार ली है। पिछले महीने सेल्स रिपोर्ट के आधार पर, नई Dzire की पिछले महीने (दिसंबर 2024) में 16,573 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार बन गई। जबकि 3,852 यूनिट्स की बिक्री करके Hyundai Aura दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इसके अलावा होंडा अमेज की पिछले महीने 3,708 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। आइये जानते हैं नई डिजायर के फीचर्स और कीमत के बारे में…
Maruti Suzuki Dzire: कीमत
मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपये से लेकर 10.14 लाख रुपये तक जाती है। यह पेट्रोल और CNG ऑप्शन में आती है। जबकि नई अमेज की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं Aura की कीमत 6.54 लाख रुपये से शुरू होती है। अमेज की ज्यादा कीमत इसका कमजोर पहलू साबित हुआ।
Maruti Suzuki Dzire: इंजन और पावर
नई डिजायर में परफॉर्मेंस के लिए1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। पेट्रोल मोड पर यह कार 24.79 kmpl का माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर 33.73 km/kg का माइलेज का दावा किया गया है।
Maruti Suzuki Dzire: सेफ्टी फीचर्स
नई डिजायर में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कार में 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई मारुति सुजुकी डिजायर को ग्लोबल NCAP Crash Test में 5 स्टार रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: TVS Jupiter CNG कब होगा लॉन्च? हो गया खुलासा, इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
13 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
15 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
16 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
18 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines