TVS Jupiter CNG कब होगा लॉन्च? हो गया खुलासा, इतनी होगी कीमत
TVS Jupiter CNG:ऑटो एक्सपो 2025 में धूम मचाने के बाद TVS का CNG स्कूटर कब तक लॉन्च होगा और कितनी इसकी कीमत होगी? आइये जानते हैं…
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

TVS Jupiter CNG launch: ऑटो एक्सपो 2025 में TVS Motor की तरफ से दुनिया का पहला CNG स्कूटर पेश किया। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Jupiter125 में ही CNG टैंक को फिट किया है। ऑटो एक्सपो में भी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र यही स्कूटर रहा था। गोरतलब है कि बजाज सीएनजी बाइक आने के बाद लोगों को सीएनजी स्कूटर का भी इंतज़ार होने लगा था, जिसे TVS ने मुमकिन बना दिया। कंपनी ने जुपिटर में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक फिट कराया गया है। इस फ़्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। अब इस स्कूटर को कब तक बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी? आइये जानते हैं…
TVS के नए CNG स्कूटर को इस साल मई-जून में लॉन्च किये जाने की पूरी संभावना है। वहीं इसकी संभावित कीमत 90,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक जा सकती है। कंपनी के मुताबिक यह बेहद सेफ और CNG स्कूटर है।
Jupiter CNG स्कूटर का डिजाइन, व्हील्स साइज और फीचर्स ठीक वैसे ही होंगे कैसे इसके पेट्रोल मॉडल में हैं। इस CNG स्कूटर को जब लॉन्च किया जाएगा तब इसमें कुछ थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैसे कंपनी की तरफ से इस बात कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि इस सीएनजी स्कूटर को कब तक बिक्री के के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

TVS के मुताबिक जुपिटर CNG स्कूटर 1 किलो सीएनजी में करीब 84 किमी की माइलेज दे सकता है। वहीं पेट्रोल और सीएनजी के साथ 226 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जबकि सिर्फ पेट्रोल पर चलने वाले स्कूटर की औसत माइलेकज 40-45 kmpl होती है।
नए CNG स्कूटर में 2-लीटर का पेट्रोल फ़्यूल-टैंक भी दिया गया है, जिसका नोजल फ्रंट एप्रन में दिया गया है। जुपिटर सीएनजी को 125cc के सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस रखा गया है। यह इंजन 7.1bhp का पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। CNG स्कूटर की टॉप-स्पीड 80 kmph होगी।
टीवीएस ने इस स्कूटर में अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटरनल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक, ज्यादा लेग स्पेस, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इस समय TVS के अलावा किसी और ब्रांड के पास CNG स्कूटर नहीं। होंडा, यामाहा और सुजुकी के पास अभी तक CNG स्कूटर को लेकर कोई मास्टर प्लान नहीं है, जबकि बजाज में स्कूटर बनाना सालों पहले ही बंद कर दिया है। ऐसे में बाजार में सिर्फ एक CNG स्कूटर होने से फायदा कंपनी को ही होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: