Maruti Suzuki Baleno: मारुति सुजुकी इंडियन कार मार्केट का धाकड़ ब्रांड है। कंपनी की बाजार में एक दमदार फैमिली कार है Baleno. कार में लॉन्ग ट्रिप के लिए 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। कार का पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन आते हैं।
55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है
कार का पेट्रोल वर्जन 22.35 से 22.94 kmpl तक की माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 30.61km/kg की माइलेज देता है। Maruti Suzuki Baleno कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक कार में से एक है। इसके सीएनजी वर्जन में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
फाइल फोटो
कार में 1197 cc का दमदार इंजन
इसके चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha आते हैं। इस कार में 1197 cc का दमदार इंजन देती है। यह इंजन 76.43 से 88.5 Bhp का पावर देता है। Maruti Suzuki Baleno में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है।
कार में 6 एयरबैग का विकल्प है
कार में 6 एयरबैग का विकल्प है। बाजार में यह कार Hyundai i20, Tata Altroz, Citroen C3 और Toyota Glanza को सीधा टक्कर देती है। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और एक 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें-लॉन्च होते ही Maruti की इस कार की बंपर बुकिंग, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कंपनी इसमें छह मोनोटॉन कलर ऑफर किए जाते हैं। कार में हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
11,752 रुपये प्रतिमाह किस्त देनी होगी
यह कार किफायती दाम शुरूआती कीमत 6.61 लाख रुपये से लेकर 9.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार को 2,24,000 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर भी खरीदा जा सकता है। इस लोन स्कीम में आपको पांच साल के लिए 9.8 फीसदी ब्याजदर पर 11,752 रुपये प्रतिमाह किस्त देनी होगी। आप डाउन पेमेंट के आधार पर अपनी प्रतिमाह किस्त का चुनाव कर सकते हैं। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी नेक्सा डीलरशिप पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें-सिर्फ 12 हजार में मिल रही Maruti की यह डैशिंग कार, फीचर्स इतने की सुनकर उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines