Baleno Get 6 Airbags:देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की बलेनो खूब पसंद की जाती है और इसकी बिक्री भी जमकर होती है। डिजाइन से लेकर स्पेस, फीचर्स और परफॉरमेंस के मामले में यह कार ग्राहकों को खूब लुभा रही है। मारुति ने अब बलेनो को और भी ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। अब बलेनो के हर वेरिएंट में 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड कर दिया है। बलेनो के बेस मॉडल में भी 6 एयरबैग्स मिलेंगे। लेकिन इससे कीमत में अंतर जरूर आ जाएगा क्योंकि कॉस्ट भी तो बढ़ेगी। बलेनो की कीमत और बाकी डिटेल्स पर डालते हैं एक नजर…
पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी
इससे पहले मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री लेवल कार Alto K10 को भी 6 एयरबैग्स के साथ उतारा था,साथ ही Celerio, Wagon R और Eeco में भी अब 6 एयरबैग्स स्टैण्डर्ड आने लगे हैं। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ESC, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बलेनो ने हाल ही में Bharat NCAP में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त की है।
इंजन और पावर
मारुति बलेनो में 90 hp वाला 1.2-litre K12C पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। बलेनो को पेट्रोल और CNG ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसका इंजन दमदार है जो बढ़िया माइलेज भी ऑफर करता है। डेली यूज़ से लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए यह एक परफेक्ट कार है।
कीमत की बात करने तो बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपये से लेकर 9.96 लाख रुपये तक जाती है। इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई i20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों के साथ है।
यह भी पढ़ें: महज 48 महीने में 6 लाख ग्राहकों ने खरीदी ये SUV, सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
17 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
19 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines