Baleno Facelift को भारत में 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है. अपडेटेड प्रीमियम हैचबैक को त्योहारी सीजन से पहले बाजार में उतारा जाएगा. नए मॉडल में मुख्य बदलाव इसके डिजाइन, फीचर्स और केबिन को बेहतर बनाने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है, जबकि कार के मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव किए जाने की संभावना कम है।
Maruti Suzuki Baleno भारत की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक में शामिल है और अब कंपनी इससे फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है. मौजूदा Baleno की दूसरी जनरेशन 2022 में लॉन्च हुई थी. अब आने वाले अपडेटेड मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कुछ बदलावा देखने को मिल सकते हैं. हालांकि कार का मौजूदा प्लेटफॉर्म और इंजन बरकरार रहने की उम्मीद है.
फ्रंट डिजाइन में दिखेंगे सबसे बड़े बदलाव
टेस्टिंग के दौरान नजर आए Baleno के टेस्ट म्यूल से संकेत मिले हैं कि फेसलिफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव कार के फ्रंट हिस्से में किए जा सकतें है. इसमें नए डिजाइन की ग्रिल मिलने की उम्मीद है, जिसमें हेडलैंप्स को जोड़ने वाली हॉरिजॉन्टल क्रोम बार दी जा सकती है. मौजूदा मॉडल की बूमरैंग शेप वाली LED DRLs को बरकरार रखा जा सकता है.
हेडलैंप और बंपर में भी अपडेट
नई Baleno के हेडलैंप डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. वहीं फ्रंट बंपर को नया डिजाइन मिल सकता है. टेस्ट कारों में मौजूदा मॉडल में दिए गए फॉग लैंप्स नजर नही आए हैं, इसके लिए इनके डिजाइन या सेटअप में बदलाव की संभावना है.
साइड और रियर प्रोफाइल रहेगी लगभग ऐसी ही
कार के साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील जिए जा सकते हैं. जबकि कार का ओवरऑल सिल्हूट, पुल-स्टाइल डोर हैंडल और शोल्डर लाइन मौजूदा मॉडल जैसे ही रह सकते हैं. पीछे की तरफ नया बंपर मिल सकता है, लेकिन रैपअराउंड LED टेल-लैंप्स, रूफ-माउंटेड स्पॉयलर और रियर वाइपर को बरकरार रखा जा सकता है.
केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स
इंटीरियर में मौजूदा डैशबोर्ड लेआउट को बरकरार रखने की उम्मीद है. इसमें फ्री स्टैंडिंग 9 इंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्रैपेजॉइड शेप के AC वेंट्स और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है. कंपनी नए अपहोल्स्ट्री, ट्रिम फिनिश और कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दे सकती है. सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ और एंबियंट लाइटिंग भी संभावित फीचर्स में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-क्या टोल प्लाजा के नजदीक रहने वालों के लिए टोल फ्री होता है या मिलती है कोई छूट? समझें नियम
पुराने फीचर्स भी मिलते रहेंगे
नई बलेनो में ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और ऑटो डिमिंग IRVM जैसे मौजूदा फीचर्स जारी रह सकते हैं. हालांकि नए फिचर्स और इनके अंतिम स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च के समय ही साफ होगी.
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम
वहीं बात करें पावरट्रेन की तो फेसलिफ्ट बलेनो में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही रहने की उम्मीद. यह इंजन 90 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.
CNG मॉडल भी रह सकता है जारी
Baleno का CNG वर्जन भी फेसलिफ्ट के साथ जारी रहने की उम्मीद है. सीएनजी मॉडल में 77.5 hp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क मिल सकता है। इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है.
कितनी हो सकती है कीमत?
मौजूदा Maruti Suzuki Baleno की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.10 लाख रुपये के बीच है. नए फेसलिफ्ट मॉडल के डिजाइन और संभावित फीचर्स के अपडेट को देखते हुए इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें- कार-बाइक खरीदने वालों को लग सकता है झटका! स्टील-रबर महंगा, क्या त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे गाड़ियों के दाम?
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
23 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines