Maruti Suzuki Baleno: मारुति सुजुकी की हैचबैक कारों में धाकड़ कार है Baleno. यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन में मिलती है। पहले इसका डीजल वर्जन भी आता था, लेकिन उसे साल 2022 में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है। इस कार ने फरवरी 2023 में बिक्री का रिकॉर्ड भी बनाया है। आइए आपको Baleno के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha मिलते हैं
यह शानदार कार शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये से लेकर 9.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में फिलहाल चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha आते हैं। बता दें बीते फरवरी में Maruti Suzuki Baleno के कुल 18,592 यूनिट्स बिके थे।
Maruti Grand Vitara की कीमतों में 4000 रुपये का इजाफा, जानें क्या जोड़ा गया नया सेफ्टी फीचर्स?
सीएनजी वर्जन 30.61km/kg की माइलेज देता है।
कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Suzuki Baleno में 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार का पेट्रोल वर्जन 22.35 से 22.94 kmpl तक की हाई माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 30.61km/kg की माइलेज देता है।
फाइल फोटो
दमदार कार में 1197 cc का जानदार इंजन
कार में 6 एयरबैग का विकल्प है। Maruti Suzuki Baleno के सीएनजी वर्जन में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस दमदार कार में 1197 cc का जानदार इंजन मिलता है। यह इंजन 76.43 से 88.5 Bhp का पावर देता है। इसके सीएनजी वर्जन की काफी डिमांड है।
Maruti Suzuki Baleno में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन
कंपनी इसमें छह मोनोटॉन कलर ऑफर किए जाते हैं। कार में हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Maruti Suzuki Baleno में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है।
7000 रुपये में मिल रही यह धाकड़ कार, 22 kmpl की माइलेज के साथ मिलता है 279 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
सेफ्टी के लिए मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
बाजार में यह कार Hyundai i20, Tata Altroz, Citroen C3 और Toyota Glanza को सीधा टक्कर देती है। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और एक 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
13 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines