मार्केट में बवाल काट रही Maruti की यह कार, 6 एयरबैग और 30 kmpl की देती है माइलेज, कीमत भी बेहद कम
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Maruti Suzuki Baleno: मारुति सुजुकी की हैचबैक कारों में धाकड़ कार है Baleno. यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन में मिलती है। पहले इसका डीजल वर्जन भी आता था, लेकिन उसे साल 2022 में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है। इस कार ने फरवरी 2023 में बिक्री का रिकॉर्ड भी बनाया है। आइए आपको Baleno के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
यह शानदार कार शुरुआती कीमत 6.61 लाख रुपये से लेकर 9.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में फिलहाल चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha आते हैं। बता दें बीते फरवरी में Maruti Suzuki Baleno के कुल 18,592 यूनिट्स बिके थे।
कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Suzuki Baleno में 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार का पेट्रोल वर्जन 22.35 से 22.94 kmpl तक की हाई माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 30.61km/kg की माइलेज देता है।

फाइल फोटो
कार में 6 एयरबैग का विकल्प है। Maruti Suzuki Baleno के सीएनजी वर्जन में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस दमदार कार में 1197 cc का जानदार इंजन मिलता है। यह इंजन 76.43 से 88.5 Bhp का पावर देता है। इसके सीएनजी वर्जन की काफी डिमांड है।
कंपनी इसमें छह मोनोटॉन कलर ऑफर किए जाते हैं। कार में हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Maruti Suzuki Baleno में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है।
बाजार में यह कार Hyundai i20, Tata Altroz, Citroen C3 और Toyota Glanza को सीधा टक्कर देती है। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और एक 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: