Maruti Suzuki sale down: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस समय अपनी छोटी कारों की गिरती बिक्री से परेशान है। अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है। बीते महीने मारुति सुजुकी ने Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की सिर्फ 65,948 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि बीत साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 80,662 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। आइये जनते हैं आखिर क्यों गिर रही है मारुति की छोटी कारों की बिक्री…
Maruti की छोटी कारों से ग्राहकों ने बनाई दूरी
मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री इसलिए गिर रही है क्योंकि अब इनके दम बढ़ चुके हैं। सेफ्टी फीचर्स ज्यादा होने की वजह से इनकी कॉस्ट भी बढ़ गई है। अब जिस कीमत WagonR, Baleno और स्विफ्ट जैसी Unsafe कारें बाजार में आ रही हैं उसी कीमत में आपको आपको एक सब-कॉम्पैक्ट SUV मिल जाती है। और अब तो जमाना कॉम्पैक्ट SUVs का है। दूसरी बात मारुति सुजुकी की कारों में सेफ्टी में बड़ी कमी है, भले की इनकी कारें एयरबैग्स के साथ आती हैं लेकिन सेफ्टी ना के बराबर है।
यह भी पढ़े: अगले 10 दिन में ये 4 नई कारें होंगी लॉन्च! लिस्ट में Maruti से लेकर Mercedes शामिल
Maruti Alto और S-Presso की बिक्री गिरी
हर महीने Alto और S-Presso की भी बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले महीने इन दोनों कारो की कुल की 10,687 यूनिट्स की (Oct 2024) की बिक्री कर पाई है। वहीं इस साल सितम्बर में भी कंपनी इन दोनों कारों की सिर्फ 10,368 यूनिट्स की बिक्री थी, इसके अलावा इसी साल अगस्त महीने में भी कंपनी ने 10,648 यूनिट्स की बिक्री की थी। अब इस सेल को देखते हुए तो यही लगता है कि मारुति सुजुकी को अब हैचबैक कार सेगमेंट पर फोकस करने की जरूरी है। Alto k10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 4 लोग ठीक से बैठ सकते हैं। इंजन की बात करें तो कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह CNG में भी उपलब्ध है।
Alto k10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 4 लोग ठीक से बैठ सकते हैं। इंजन की बात करें तो कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह CNG में भी उपलब्ध है।इस कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। परफॉरमेंस के लिए कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इंजन के मामले में ये दोनों कारें काफी अच्छी हैं।
यह भी पढ़े: 3.50 लाख के डिस्काउंट पर घर लाएं Mahindra Thar, स्टॉक खत्म होने से पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
17 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines