3.50 लाख के डिस्काउंट पर घर लाएं Mahindra Thar, स्टॉक खत्म होने से पहले उठा लो फायदा

Mahindra Thar discount: अगर आप इन दिनों महिंद्रा थार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस गाड़ी पर 3.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट स्टॉक क्लियर होने तक है ।

THAR discount

Mahindra Thar 4×4 भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर SUV है, थार को पहली बात साल 2020 में लॉन्च किया गया था 3 डोर थार की कामयाबी के बाद इस साल अगस्त में महिंद्रा ने Thar Roxx 5 डोर को बाजार में उतारा जो कंपनी की सुपर हिट SUV साबित हुई इस पर काफी लंबी वेटिंग चल रही है। Thar Roxx को फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Thar के स्पेशल अर्थ एडिशन मॉडल पर फिलहाल 3.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है । यह डिस्काउंट डीलरशिप के द्वारा ऑफर की जा रहा है।

विज्ञापन

Thar स्पेशल अर्थ एडिशन खरीदने पर फायदा

महिंद्रा ने ग्राहकों के लिए कुछ समय पहले थार का अर्थ एडिशन बाजार में पेश किया लेकिन बहुत ज्यादा ग्राहक इसे नहीं मिले, जिसकी वजह से डीलरशिप पर पुराना स्टॉक पड़ा हुआ है जो बिकने का नाम नही ले रहा है। ऐसे में कंपनी इस कार पर  3.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइये जानते हैं Thar स्पेशल अर्थ एडिशन की कीमत और फीचर्स…

विज्ञापन

दो इंजन ऑप्शन में मिलेगी थार 

थार अर्थ एडिशन में भी वही इंजन  है जो रेगुलर थार को पावर देता है। इस एडिशन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी  थार अर्थ एडिशन के साथ ग्राहकों के लिए एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है जिसे वो अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद कर इस्तेमाल कर सकते हैं। थार अर्थ एडिशन पेट्रोल मैन्युअल की कीमत 15.40 लाख रुपये से शुरू होती  है।

विज्ञापन

जो लोग रेगुलर थार को देखकर बोर हो चुके हैं और इसमें कुछ नया चाहते हैं उनके लिए इस एडिशन को खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता  है। इंजन में कोई बदलाव नहीं है बस फीचर्स आपको कई सारे मिल जाते हैं। इसके आलावा इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा है।

विज्ञापन

आज होगी बुक तो साल 2026 में मिलेगी थार

महिंद्रा थार Roxx 5 डोर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस साल 15 अगस्त को इसे कार बाजार में उतरा गया था। कंपनी ने इसकी इसकी कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Thar Roxx के कुछ वेरिएंट पर 18 महीने का वेटिंग हो गया है।  यानी अगर आप आज बुक करते हैं तो साल 2026 में आपको इस कार की चाबी मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ