Maruti Suzuki Alto K10: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजकी की छोटी कार Alto K10 हमेशा से से ही एक बेहद पॉपुलर हैचबैक कार रही है। इस कार की बिक्री भी ठीक होती है। इस साल जनवरी से नवंबर 2024 के दौरान मारुति ऑल्टो K10 की कुल 98,512 यूनिट की बिक्री हुई है। इसी दौरान ऑल्टो देश की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन गई है। Alto 800 के बंद होने के बाद अब सिर्फ ऑल्टो K10 ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। डेली यूज के लिए यह एक शानदार छोटी कार है। अगर आप भी इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और इंजन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
इंजन और पावर
बात इंजन की करें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 67bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। पेट्रोल मोड पर यह कार 24.39 kmpl तक की माइलेज देती है। वहीं, ग्राहकों को कार में CNG का ऑप्शन भी मिलता है जो 34km/kg की माइलेज ऑफर करता है। कार में लगा यह इंजन हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। जो लोग डेली कार से ऑफिस जाते हैं उनके लिए ऑल्टो K10 एक किफायती ऑप्शन साबित हो सकती है।
ऑल्टो K10 का इंटीरियर सिंपल है। कार में स्पेस ठीक-ठाक है। सिर्फ 4 लोग ही इसमें आराम से बैठ सकते हैं। इसके बूट में भी आपको अच्छी जगह मिल जाती है। फीचर्स की बात करें तो कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति ऑल्टो K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से लेकर 5.96 लाख रुपये तक जाती है।
Renault Kwid को मिलती है टक्कर
Alto K10 का सीधा मुकाबला Renault Kwid से है, जिसकी कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है। Kwid में 1.0L का इंजन दिया है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम आता है। सेफ्टी के लिए इस कार में ड्यूल एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम आता है।
यह भी पढ़ें: Diesel कार की माइलेज और लाइफ दोनों बढ़ा देंगे ये आसान टिप्स, आज ही करें फॉलो
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines