Diesel कार की माइलेज और लाइफ दोनों बढ़ा देंगे ये आसान टिप्स, आज ही करें फॉलो

डीजल कारों की समय पर सर्विस ना की जाये तो ये आपकी जेब पर भारी पड़ सकती हैं और काफी प्रदूषण भी करती हैं। यहां हम आपको डीजल इंजन कारों की बेहतर देखभाल के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

Diesel engine
विज्ञापन

एयर फिल्टर की सफाई

अगर समय पर एयर फिल्टर की सफाई ना हो तो इंजन को काफी नुकसान होता है और साथ ही माइलेज में भी गिरावट देखने को मिलती है। एयर फिल्टर का इस्तेमाल सभी इंटर्नल कंबशन इंजन वाली कारों में यूज होता है और यह फिल्टर इंजन की सेफ्टी के लिए भी बेहद जरूरी भी होता है। इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई जरूरी है। इसके ज्यादा गंदे होने पर इंजन के परफॉर्मेंस खराब होने लगती है।

विज्ञापन

कूलेंट बदलें

डीजल इंजन कारें, पेट्रोल इंजन कारों की तुलना में जल्दी हीट होती हैं। इसलिए समय-समय पर डीजल इंजन वाली कारों में कूलेंट की मात्रा चेक करते रहना चाहिए। अगर कूलेंट की मात्रा कम हो जाये, तो टॉप-अप करें, ताकि इंजन ओवर हीटिंग से बच जाये और आपकी कार बेहतर परफॉर्मेंस देती रहे। आपको बता दें कि कूलेंट का काम इंजन को ठंडा रखने का होता है।

फ्यूल फिल्टर

डीजल इंजन की सफाई के लिए फ्यूल फिल्टर लगाया जाता है। अगर आप ऐसी जगह पर गाड़ी ज्यादा चलाते हैं जहां धूल-मिट्टी ज्यादा होती है तो वहां पर गाड़ी में लगे फ्यूल फिल्टर को समय-समय पर चेक करते रहना जरूरी बनता है। इसकी अनदेखी करने पर  कचरा इंजन तक पहुंच सकता है जिसकी वजह से इंजन में परेशानी आ सकती है।

विज्ञापन

इंजन ऑयल

डीजल कार में इंजन ऑयल को हर 5,000 से 7,500 किलोमीटर के बीच बदलवाना चाहिए। अगर कार में सिंथेटिक इंजन ऑयल है, तो इसे 10,000 से 15,000 किलोमीटर के बीच बदलवाना चाहिए। लेकिन अगर समय से पहले ऑयल कम हो गया हो या काला पड़ गया हो तो टॉप-अप भी करवा सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें, कि ऑयल चेंज करवाने के साथ ही आयल फिल्टर भी चेंज करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ