Safest Maruti Suzuki SUVs: मारुति सुजुकी की कारें न सिर्फ किफायती होती हैं बल्कि इनका रखरखाव भी अन्य कारों की तुलना में कम ही होता है। लेकिन जब भी बात सेफ्टी की आती है तब टाटा और महिंद्रा का नाम ही सबसे ऊपर आता है, क्योकि इनकी गाड़ियां सेफ्टी के मामले में काफी दमदार होती हैं। लेकिन सेफ्टी के मामले में मारुति सुजुकी का नाम आमतौर पर लिया ही नहीं जाता क्योंकि कंपनी का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन अब शायद कुछ बेहतर होने की उम्मीद है क्योंकि मारुति की तीन एसयूवी Bharat NCAP टेस्टिंग में बेहतर रेटिंग पा सकती है।
Maruti Brezza
सोर्स के मुताबिक मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को Bharat NCAP में भेज सकती है। यह एक दमदार गाड़ी है और सुजुकी के ग्लोबल C प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। मारुति ब्रेजा का पहले ग्लोबल NCAP द्वारा टेस्ट किया जा चुका है जिसमें इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अब, ब्रेजा में 6-एयरबैग मिलते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त कर सकती है।
Maruti Grand Vitara
Bharat NCAP में मारुति सुजकी ग्रैंड विटारा को भी भेज सकती है। इस समय यह काफी पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। यह भी सुजुकी के ग्लोबल C प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग, ABS के साथ EBD और ESP जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। माना जा रहा है कि Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त कर सकती है।
Maruti Invicto suv car
Maruti Invicto
और अब बात करते हैं मारुति की प्रीमियम एमपीवी Invicto के बारे में जोकि एक बेहतरीन फैमिली गाड़ी है। यह TNGA C प्लेटफ़ॉर्म पर बनी है। कंपनी इसे भी Bharat NCAP में भेज सकती है। इसमें भी सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, ABS के साथ EBD और ESP जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में यह 5-स्टार रेटिंग प्राप्त कर सकती है ऐसे उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: बाइक की चेनसेट कब बदलनी चाहिए? चूक गये तो जेब होगी ज्यादा ढीली
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines