बाइक की चेनसेट कब बदलनी चाहिए? चूक गये तो जेब होगी ज्यादा ढीली
वैसे तो रेगुलर ही chain की सफाई जरूरी है लेकिन अगर आप हर 500-700 किलोमीटर के आस-पास इसकी सफाई करवाते हैं तो इससे बाइक की परफॉरमेंस बेहतर बनती है
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Bike chain sprocket Tips: जो लोग अपनी बाइक (motorcycle) की मैन्युअल बुक के हिसाब से सर्विस करवाते हैं उनकी बाइक सालों-साल साथ निभाती है। लेकिन जो लोग सर्विस को अनदेखा कर देते हैं उन्हें बाद में दिक्कत होती है और एक समय बाद गाड़ी में खर्चा इतना बढ़ जाता है कि जेब ढीली होने लगती है। वैसे तो बाइक में सभी पार्ट्स काफी जरूरी होते हैं लेकिन चेनसेट का अहम रोल होता है बाइक की परफॉरमेंस में…अगर आप समय पर Chain की सफाई करते हैं तो इसकी लाइफ करीब 30% तक बढ़ जाती है, लेकिन यह भी है कि एक टाइम के बाद इसे बदलवाना ही पड़ता है।
बाइक एक्सपर्ट की मानें को हर 19000 किलोमीटर पर Chain set को बदलवा लेना चाहिए, क्योंकि यह जरूरी है और अगर आप लेट करते हैं तो आपको बाद में काफी दिक्कतें भी हो सकती हैं। क्योंकि कई बार बीच रास्ते पर चेनसेट टूट जाती है और आप फंस जाते हैं।

वैसे तो रेगुलर ही chain की सफाई जरूरी है लेकिन अगर आप हर 500-700 किलोमीटर के आस-पास इसकी सफाई करवाते हैं तो इससे बाइक की परफॉरमेंस बेहतर बनती है, साथ ही chain की लाइफ भी बढ़ती है। वैसे आप आप घर पर भी इसकी सफाई कर सकते हैं। इसलिए बस आपको एक ब्रश की जरूरत पड़ेगी।
चलते-चलते चेनसेट ढीली होने लगती है जिससे बाइक चलाते समय थोड़ी दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। इतना ही नहीं उसमें से खटकने जैसी आवाज़ भी आने लगती है। कई बार राइड के दौरान चेन स्प्रोकेट से उतर जाती है और फिर बड़ी दिक्कतें सामने आती हैं। इसलिए चेन को टाइट करवा लेना बेहतर रहता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: