Maruti Solio details in hindi: मारुति सुजुकी इंडियन कार मार्केट में एंट्री लेवल से लेकर एसयूवी और लग्जरी हर सेगमेंट में गाड़ियां ऑफर करता है। ग्लोबल मार्केट में सुजुकी की एक स्मार्ट फीचर्स वाली कार है Solio. कार लवर्स लंबे समय से इसका भारत में लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे इंडिया में पेश करने की तैयार कर रही है। यह कार वैगनआर का बड़ा रूप है, जिसमें पांच सीट ऑप्शन मिलेगा। कार को यंगस्टर्स के लिए फ्रंट और रियर से दिखने में बॉक्सी लुक दिया गया है।
Maruti Solio का CNG इंजन भी किया जा सकता है लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि मार्च 2025 तक इस कार को कंपनी पेश कर सकती है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार Maruti Solio में CNG इंजन भी ऑफर किया जा सकता है। इसमें हाई पावर 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। यह कार फिलहाल जापान और ग्लोबल मार्केट में मिलती है। जापान में इसका हाइब्रिड पेट्रोल वर्जन मिलता है। जिसमें इसमें एडिशन पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी गई है, जिससे पेट्रोल की खपता कम होती है और रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है।
Maruti Solio का स्पेसिफिकेशन
इस कार में पावरफुल 1198cc का पेट्रोल इंजन मिल सकता है। हाई पिकअप के लिए ये कार 118 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। यह कार सीएनजी पर 22 km/kg की माइलेज देगी। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह कार एलईडी लाइट और बड़ी टेललाइट के साथ आएगी। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह कार डुअल टोन कलर ऑप्शन में मिलेगी। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
|
Maruti Solio Key
|
Specifications |
| Engine displacement | 1198cc |
| Torque | 118 Nm |
| Power | 92 Bhp |
| Mileage | 22 km/kg |
| Transmission | Manual |
| Seating capacity | 5 |
Maruti Solio की कीमत और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
Maruti Solio की कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। यह कार छह एयरबैग और एडवांस्ड डाइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ मिलेगी। यह सिस्टम सेंसर पर चलता है, कार के आसपास किसी व्यक्ति या वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। ये अलर्ट ऑडियो और वीडियो दोनों तरह का होता है, यह हादसों से बचाव में मददगार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार में हिल होल्ड कंट्रोल का ऑप्शन मिलेगा। इस सिस्टम से ढलान और पहाड़ों पर कार को कंट्रोल करने में आसानी होती है। इसमें सात सीट का ऑप्शन भी मिल सकता है। कार में अट्रैक्टिव ग्रिल और बड़ा लेग स्पेस मिलेगा।
पैनारोमिक सनरूफ और 17 इंच के अलॉय व्हील
यह कार अपने प्राइस और लुक्स में Mahindra XUV 3XO को टक्कर देगी। इसमें 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। कार के टॉप मॉडल में पैनारोमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा आता है। पैनारोमिक सनरूफ सामान्य रूप से थोड़ी बड़ी होती है। कार में 17 इंच के अलॉय व्हील और 10.25 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह हाई कम्फर्ट कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। इसमें सेफ्टी के लिए हिल होल्ड कंट्रोल और छह एयरबैग मिलते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपए एक्स शोरूम में आती है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर दिया है, दोनों कार को तेज स्पीड पर कंट्रोल करने में मदद करता हैं।
ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को लॉन्च होगी ये बिग साइज SUV, टोयोटा की Innova और Fortuner को देगी टक्कर
ये भी पढ़ें: Hyundai I40 हैचबैक कार, Fronx से कैसे अलग? 45 लीटर का फ्यूल टैंक और 16 इंच के अलॉय व्हील
ये भी पढ़ें: Tata Nexon EV को टक्कर देने आई VinFast VF E34, ड्राइविंग रेंज 318 Km और हाई क्लास फीचर्स
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
20 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
22 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
23 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines