Maruti Suzuki S-Presso Price Hike: जनवरी में कीमतों में इजाफा करने के बाद अब मारुति सुजुकी ने फरवरी में भी कीमतों में इजाफ कर दिया है। लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे महंगे इनपुट कॉस्ट को बड़ी वजह बताया जा रहा है। इस बार कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…
Maruti S-Presso की कीमत में 5000 रुपये बढ़ाए गए हैं। यह बढ़ोतरी VXI (O) AMT और VXI (O)+ AMT वेरिएंट्स में ही की गई है। इनके अलावा किसी भी वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस गाड़ी की एक्स-शो रूम कीमत 4.26 लाख रुपये से लेकर 6.11 लाख रुपये तक जाती है। इस कार को आप मैन्युअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best selling sedan cars: 34km का माइलेज, 5 स्टार रेटिंग, इन 5 सेडान कारों की डिमांड सबसे ज्यादा
इंजन और पावर
Maruti S-Presso में परफॉरमेंस के लिए 998cc का K10C इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। ये कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर यह कार 25 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। CNG पर 33km की माइलेज देती है। सिटी ड्राइव के लिए यह अच्छी कार है। इसे ड्राइव करना बेहद आसान है, लेकिन लंबी दूरी के लिए यह कमजोर कार है क्योंकि ये आपको थका सकती है। हाईवे पर यह आपको थका देती है।
सेफी के लिए इस कार में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंगय्स्तेम के साथ EBD की भी सुविधा मिली है। फीचर्स की S-Presso में एसी, हीटर, पावर स्टेयरिंग, की-लैस एंट्री, पावर विंडो, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, ईएसपी, ड्यूल एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: Renault की ये ये तीन CNG कारें देंगी Maruti-Tata को टक्कर, जानें कीमत और माइलेज
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines