Maruti Suzuki की सस्ती Micro SUV हुई महंगी! अब जानिये नई कीमत

Maruti Suzuki S-Presso Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की लगातार अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। अब कंपनी की माइक्रो एसयूवी S-Presso की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…

Maruti S-Presso

Maruti S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso Price Hike: जनवरी में कीमतों में इजाफा करने के बाद अब मारुति सुजुकी ने फरवरी में भी कीमतों में इजाफ कर दिया है। लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे महंगे इनपुट कॉस्ट को बड़ी वजह बताया जा रहा है। इस बार कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…

Maruti S-Presso की कीमत में 5000 रुपये बढ़ाए गए हैं। यह बढ़ोतरी VXI (O) AMT और VXI (O)+ AMT वेरिएंट्स में ही की गई है। इनके अलावा किसी भी वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस गाड़ी की एक्स-शो रूम कीमत 4.26 लाख रुपये से लेकर 6.11 लाख रुपये तक जाती है। इस कार को आप मैन्युअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

इंजन और पावर

Maruti S-Presso में परफॉरमेंस के लिए 998cc का K10C इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। ये कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर यह कार 25 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। CNG पर 33km की माइलेज देती है। सिटी ड्राइव के लिए यह अच्छी कार है। इसे ड्राइव करना बेहद आसान है, लेकिन लंबी दूरी के लिए यह कमजोर कार है क्योंकि ये आपको थका सकती है। हाईवे पर यह आपको थका देती है।

सेफी के लिए इस कार में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंगय्स्तेम के साथ EBD की भी सुविधा मिली है। फीचर्स की S-Presso में एसी, हीटर, पावर स्‍टेयरिंग, की-लैस एंट्री, पावर विंडो, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ईएसपी, ड्यूल एयरबैग, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, पार्किंग सेंसर, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, स्‍पीड अलर्ट सिस्‍टम जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ