Maruti S-Presso Price Drop: मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। कीमतों में यह बदलाव नए GST 2.0 नियमों के कारण हुआ है। अब मारुति की एस-प्रेसो (S-Presso) कंपनी की सबसे सस्ती कार बन गई है, जिसकी नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख है। यह कीमत मारुति ऑल्टो K10 से भी कम है।
ऑल्टो K10 से भी सस्ती बनी एस-प्रेसो
मारुति की लोकप्रिय कार ऑल्टो K10 की कीमत अब 3.69 रुपये लाख से शुरू होती है। यानी ऑल्टो और एस-प्रेसो के बीच करीब 20,000 रुपये का अंतर है। पहले एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 4.26 रुपये लाख थी, यानी अब यह कार करीब 76,000 रुपये सस्ती हो गई है।
मारुति सुजुकी की मॉडल वाइज नई कीमतें
| मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत में कमी (रुपए) | नई शुरुआती कीमत (रुपए) |
| एस-प्रेसो | 1,29,600 रुपए तक | 3,49,900 |
| ऑल्टो K10 | 1,07,600 रुपए तक | 3,69,900 |
| सेलेरियो | 94,100 रुपए तक | 4,69,900 |
| वैगनआर | 79,600 रुपए तक | 4,98,900 |
| इग्निस | 71,300 रुपए तक | 5,35,100 |
| स्विफ्ट | 84,600 रुपए तक | 5,78,900 |
| बलेनो | 86,100 रुपए तक | 5,98,900 |
| टूर एस | 67,200 रुपए तक | 6,23,800 |
| डिजायर | 87,700 रुपए तक | 6,25,600 |
| फ्रोंक्स | 1,12,600 रुपए तक | 6,84,900 |
| ब्रेजा | 1,12,700 रुपए तक | 8,25,900 |
| ग्रैंड विटारा | 1,07,000 रुपए तक | 10,76,500 |
| जिम्नी | 51,900 रुपए तक | 12,31,500 |
| अर्टिगा | 46,400 रुपए तक | 8,80,000 |
| XL6 | 52,000 रुपए तक | 11,52,300 |
| इनविक्टो | 61,700 रुपए तक | 24,97,400 |
| ईको | 68,000 रुपए तक | 5,18,100 |
| सुपर कैरी | 52,100 रुपए तक | 5,06,100 |
ये भी पढ़ें- त्योहारों से पहले सस्ती हुई Suzuki टू-व्हीलर, मिल रही 18,000 तक की छूट
इंजन और परफॉर्मेंस
मारुति एस-प्रेसो में कंपनी ने 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 68PS की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है। इसके अलावा, यह कार CNG ऑप्शन के साथ भी आती है। सीएनजी मोड में इंजन 56.69PS पावर और 82.1Nm टॉर्क देता है।
माइलेज के मामले में जबरदस्त
- पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट-24 kmpl
- पेट्रोल AMT वैरिएंट- 24.76 kmpl
- CNG वैरिएंट-32.73 km/kg
फीचर्स की लंबी लिस्ट
मारुति एस-प्रेसो में छोटे साइज के बावजूद अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मिलता है:
- 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ)
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- फ्रंट पावर विंडो
- कीलेस एंट्री
- इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM
- हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
- केबिन एयर फिल्टर
सेफ्टी फीचर्स
इस समय एस-प्रेसो में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं। हालांकि, मारुति ने साफ किया है कि जल्द ही इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए जाएंगे। इससे कार की सुरक्षा और मजबूत होगी। कम कीमत, बढ़िया माइलेज और अच्छे फीचर्स के साथ मारुति एस-प्रेसो अब बजट कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में नई कार खरीद रहे हैं? यहां देखें बजट से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी चेकलिस्ट
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
3 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
5 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
7 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
20 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines