इस नवरात्रि घर ले आए Alto K10 से भी सस्ती मारुति की ये कार, माइलेज भी शानदार, चुकाने होंगे सिर्फ 3.50 लाख
मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतें घटा दी हैं। ऐसे अगर आप इस त्योहारी सीजन कोई अफॉर्डेबल ऑप्शन तलाश रहे है तो मारुति की ये कार आपके लिए सही हो सकती है। यह ऑल्टो K10 से भी सस्ती हो गई है। आइए जानते हैं इसके इंजन, माइलेज और फीचर्स की पूरी डिटेल।
Maruti S-Presso Price Drop: मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। कीमतों में यह बदलाव नए GST 2.0 नियमों के कारण हुआ है। अब मारुति की एस-प्रेसो (S-Presso) कंपनी की सबसे सस्ती कार बन गई है, जिसकी नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख है। यह कीमत मारुति ऑल्टो K10 से भी कम है।
ऑल्टो K10 से भी सस्ती बनी एस-प्रेसो
मारुति की लोकप्रिय कार ऑल्टो K10 की कीमत अब 3.69 रुपये लाख से शुरू होती है। यानी ऑल्टो और एस-प्रेसो के बीच करीब 20,000 रुपये का अंतर है। पहले एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 4.26 रुपये लाख थी, यानी अब यह कार करीब 76,000 रुपये सस्ती हो गई है।
मारुति एस-प्रेसो में कंपनी ने 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 68PS की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है। इसके अलावा, यह कार CNG ऑप्शन के साथ भी आती है। सीएनजी मोड में इंजन 56.69PS पावर और 82.1Nm टॉर्क देता है।
---विज्ञापन---
माइलेज के मामले में जबरदस्त
पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट-24 kmpl
पेट्रोल AMT वैरिएंट- 24.76 kmpl
CNG वैरिएंट-32.73 km/kg
फीचर्स की लंबी लिस्ट
मारुति एस-प्रेसो में छोटे साइज के बावजूद अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मिलता है:
7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ)
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
फ्रंट पावर विंडो
कीलेस एंट्री
इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM
हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
केबिन एयर फिल्टर
सेफ्टी फीचर्स
इस समय एस-प्रेसो में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं। हालांकि, मारुति ने साफ किया है कि जल्द ही इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए जाएंगे। इससे कार की सुरक्षा और मजबूत होगी। कम कीमत, बढ़िया माइलेज और अच्छे फीचर्स के साथ मारुति एस-प्रेसो अब बजट कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
हिंदी न्यूज़/ऑटो/इस नवरात्रि घर ले आए Alto K10 से भी सस्ती मारुति की ये कार, माइलेज भी शानदार, चुकाने होंगे सिर्फ 3.50 लाख
End of Article
About the Author
Mikita Acharya
मिकिता आचार्यNews24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है.
अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया.
साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं.
कितने साल का अनुभव: 6+
योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी
पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत