हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महंगी हुई मारुति की यह कार, जानें- अब कितनी हो गई कीमत

Maruti Hike Car Price: अगर आप मारुति सुजुकी की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा। कंपनी ने Maruti Swift कार के सभी वेरिएंट की कीमतों में इजाफा कर दिया है। जानें, किस वेरिएंट की कार कितनी महंगी हुई है:

विज्ञापन
मारुति ने कार की कीमत बढ़ा दी है

Maruti Hike Car Price: मारुति सुजुकी ने उन लोगों को झटका दिया है जो Maruti Swift कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। यह कंपनी की सबसे पॉपुलर कार है। कंपनी ने इस वेरिएंट की सभी कारों की कीमत 15 हजार रुपये से 39 हजार रुपये तक बढ़ा दी है। कंपनी ने यह कीमत ऐसे समय बढ़ाई है जब कंपनी अगले महीने Swift कार के नए वर्जन को लॉन्च करने जा रही है।

इतनी बढ़ी कीमत

मारुति ने LXI पर 25 हजार रुपये, VXI पर 15 हजार रुपये, VXI AMT पर 15 हजार रुपये, ZXI पर 25 हजार रुपये, ZXI AMT पर 25 हजार रुपये, ZXI+ पर 39 हजार रुपये, ZXI+ AMT पर 25 हजार रुपये, VXI CNG पर 15 हजार रुपये और ZXI CNG पर 25 हजार रुपये बढ़ाए हैं।

यह भी पढ़ें : ना Safari ना XUV700…लोगों की पहली पसंद बनी ये धाकड़ SUV, आधे बाजार पर किया कब्जा

विज्ञापन

नई स्विफ्ट के डिजाइन में इस बार काफी नयापन देखने को मिलेगा। कार में नया बोनट, बम्पर, हेडलाइट्स, फ्रंट ग्रिल, साइज़ डिजाइन और रियर लुक में भी बदलाव किये जायेंगे। इसके अलावा कैबिन के डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। इस बार नई स्विफ्ट में आपको बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। नई स्विफ्ट में के इंजन को फिर से Tune किया जाएगा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola