Maruti Gypsy EV: मारुति सुजुकी अकसर अपने कारों में नया प्रयोग करती है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने फेमस मॉडलों को नए फीचर्स और पावरट्रेन के साथ पेश करती आई है। अब कंपनी की एसयूवी सेगमेंट में कभी ‘महाराजा’ रही Gypsy का इलेक्ट्रिक वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सेना ने आईआईटी दिल्ली और टैडपोल के साथ किया तैयार
फिलहाल इसे इंडियन आर्मी, आईआईटी दिल्ली और टैडपोल ईवी नामक स्टार्टअप ने मिलकर तैयार किया है। जिससे कार लवर्स यह संभावना जता रहे हैं कि कंपनी जल्द इसे मार्केट में भी लेकर आएगी। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इलेक्ट्रिक जिप्सी में तीन ड्राइविंग मोड्स
हाल ही में इस जिप्सी के इस इलेक्ट्रिक वर्जन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरानी जिप्सी के इंजन को बिना रिप्लेस किए इसमें इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ दी गई है। आरामदायक सफर के लिए इसके सस्पेंशन पहले से बेतहर किए गए हैं। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स मिलने की उम्मीद है।
और पढ़िए – Hyundai की बड़ी शुरुआत, लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर के प्रारंभिक विकास मोड का निर्माण शुरू
बिक्री बंद लेकिन कम नहीं हुई जिप्सी की दीवानगी
सोशल मीडिया पर वायरल सफेद और हरे रंग की इस इलेक्ट्रिक जिप्सी में हार्ड टॉप दिख रही है। बता दें कंपनी ने जिप्सी के प्रोडक्शन कुछ साल पहले आम लोगों के लिए बंद कर दिया था। यह एसयूवी अब केवल सेना के लिए बनाई जाती है। लेकिन इंडियन मार्केट में जिप्सी की दीवानगी कम नहीं हुई है। अकसर लोग सेना से नीलाम या फिर पुरानी जिप्सी को मॉडिफाई करवाके उसमें घूमते दिख जाते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines