---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti की यह शानदार हाइब्रिड कार, 26 की माइलेज और कीमत 11 लाख से स्टार्ट

Maruti Grand Vitara: बिग साइज एसयूवी गाड़ी खरीदने हर किसी का सपना होता है। लेकिन इनकी हाई कीमत और कम माइलेज लोगों को इन्हें लेने से रोकती है। लेकिन अब मारुति सुजुकी ने ऐसी हाइब्रिड कार तैयार कर दी है जो इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और सीएनजी तीनों इंजन में आती है। यह जबरदस्त कार सीएनजी में […]

---विज्ञापन---

Maruti Grand Vitara: बिग साइज एसयूवी गाड़ी खरीदने हर किसी का सपना होता है। लेकिन इनकी हाई कीमत और कम माइलेज लोगों को इन्हें लेने से रोकती है। लेकिन अब मारुति सुजुकी ने ऐसी हाइब्रिड कार तैयार कर दी है जो इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और सीएनजी तीनों इंजन में आती है। यह जबरदस्त कार सीएनजी में 26 की माइलेज देती है और यह शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।

27000 बुकिंग की डिलीवरी पेडिंग 

इस कार में 1462 से 1490 cc तक का इंजन मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। Maruti Grand Vitara को लोग बाजार में इतना पसंद कर रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाजार में इसके करीब 27000 बुकिंग की डिलीवरी पेडिंग है।

---विज्ञापन---

माइल्ड हाइब्रिड 5 सीटर कार 

यह कंपनी की 5 सीटर कार है और इसमें माइल्ड हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल), सीएनजी और हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल) दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। Maruti Grand Vitara शुरूआती कीमत 10.45 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 19.65 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-5 लाख एक्स शोरूम प्राइस में मिलती हैं मिडिल क्लास की यह सुपर कारें

कार में 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं 

कार में 9 कलर ऑप्शन मिलते हैं और इसमें 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलता है। Maruti Grand Vitara सड़क पर अलग-अलग वेरिएंट में 86.63 से 101.64 Bhp तक की पावर देती है। कार का माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक वर्जन सबसे कम सिटी में 13.72 kmpl की माइलेज देती है।

---विज्ञापन---

पैनोरमिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग 

Maruti Grand Vitara में 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन मिलते हैं। 4WD से खराब रास्तों में हाई पावर मिलती है। कार में 6-स्पीड ऑटोमैटिक वर्जन भी आता है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है।

---विज्ञापन---

मिलते हैं धाकड़ सेफ्टी फीचर्स 

कार में एक वायरलेस फोन चार्जर, हवादार फ्रंट सीटें और एक हेड-अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। Maruti Grand Vitara का स्ट्रांग हाइब्रिड e-CVT वर्जन 27.97 kmpl की माइलेज देता है। Maruti Grand Vitara में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस मिलता है।

हिल असिस्ट कंट्रोल

Maruti Grand Vitara का बाजार में मुकाबला Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, MG Astor, Toyota Hyryder और Citroen C3 Aircross से है। इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360-डिग्री कैमरा, हिल असिस्ट कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर जैसे धाकड़ फीचर्स हैं।

First published on: Sep 03, 2023 03:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola