5 लाख एक्स शोरूम प्राइस में मिलती हैं मिडिल क्लास की यह सुपर कारें

Maruti Suzuki S-Presso Renault KWID

Suzuki S-Presso modified file photo

Maruti Suzuki S-Presso: बाजार में कम कीमत की हाई माइलेज कार काफी पसंद की जाती हैं। इसी सेगमेंट में दो धांसू गाड़ियां हैं Maruti Suzuki S-Presso और Renault KWID. यह दोनों की हाई माइलेज कारें हैं। मारुति की कार का तो सीएनजी वर्जन भी आता है। जानिए इन दोनों दमदार कार के फीचर्स।

विज्ञापन

मिलते हैं एडवांस फीचर्स

इसमें स्पीड अलर्ट और  स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स हैं। Maruti Suzuki S-Presso में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो इसे एलीट लुक देता है। इसमें 14 इंच के व्हील मिलते हैं। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग दिया गया है।इस कार की लंबाई 3565 mm की है। इसमें 270 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

विज्ञापन

कार में माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

Maruti Suzuki S-Presso का पेट्रोल वर्जन 25.30 kmpl की माइलेज देता है। कार में माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऑटो गियर शिफ्ट मिलता है। इसमें सुरक्षा के लिए टायरों में एबीएस सिस्टम मिलता है। इतना ही नहीं कार के फ्रंट में सीटबेल्ट रिमाइंडर मिलता है। कार की हाइट 1553 mm है और इसमें 27 लीटर का फ्यूल टैंक आता है।

विज्ञापन

Renault KWID

इस स्मार्ट कार में 22.3 kmpl की माइलेज मिलती है। यह स्पोर्टी लुक कार है जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है। यह शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। यह पांच सीटर कार है और पाच ही वेरिएंट में आती है।

कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 279 लीटर का बूट स्पेस और 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। कार में 7 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। कार  91 Nm का टॉर्क देती है। Renault KWID में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cpw64Hcj6F_/?utm_source=ig_web_copy_link

कार में बड़ा बूट स्पेस ऑफर किया जाता है

इसमें मैनुअल एसी और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67.06 Bhp की पावर जेनरेट करता है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें अधिक सामान लेकर सफर किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ