महज 1.95 लाख रुपये में मिल रही Maruti Wagon R और Hyundai की यह हाई डिमांड कार

Maruti Wagon R में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार 341 लीटर के बूट स्पेस के साथ ऑफर की जाती है। कार में 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क जनरेट होता है।

Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR

विज्ञापन

Old cars for sale: बाजार में मिड सेगमेंट पुरानी गाड़ियों की हाई डिमांड रहती है। लोग कम चली हुई और बेहतर कंडीशन की पुरानी गाड़ियों को पसंद करते हैं। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा डिमांड Hyundai Santro और Wagon R की रहती हैं। आप घर बैठे इन गाड़ियों को खरीद सकते हैं। कई ऐसी वेबसाइट Spinny, cardekho, olx, car wale आदि हैं जहां पुरानी कारें मिल रही हैं। आइए आपको इस खबर में ऐसी ही कुछ गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Hyundai Santro में मैनुअल ट्रांसमिशन और पेट्रोल इंजन

Spinny पर Hyundai Santro Xing GL 1.95 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन है और यह 48000 km चली है। कार 2012 मॉडल है और यह दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड है। कार केवल पेट्रोल इंजन में अवेलेबल है। आप इसे 4927 रुपये प्रतिमाह ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Maruti Suzuki Wagon R को आसान EMI में लेने का ऑप्शन

इसी तरह Spinny पर 2012 मॉडल की Maruti Suzuki Wagon R 1.0 VXI 1.95 लाख रुपये में मिल रही है। यह कार 52000 km तक चली है। यह पेट्रोल इंजन कार है, जिसमें केवल मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। दिल्ली नंबर इस कार को आप महज 5407 रुपये प्रतिमाह पर खरीद सकते हैं, जिस पर 9 फीसदी ब्याजदर लगेगी।

विज्ञापन

98000 किलोमीटर तक चली कार की कीमत 2 लाख 

cardekho पर साल 2012 की Maruti Wagon R VXI 2.45 लाख रुपये में मिल रही है। यह कार पेट्रोल इंजन में है और कुल 98000 किलोमीटर तक चली है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह फर्स्ट ऑनर कार है, और आप इसे आसान किस्तों पर भी ले सकते हैं।

बाजार में मौजूदा नई Maruti Wagon R में मिलते हैं ये फीचर्स

  • 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • 341 लीटर का बूट स्पेस है।
  • 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क
  • नई कार में कंपनी का पेट्रोल पर 25.19 kmpl की माइलेज मिलने का दावा
  • चार वेरिएंट और 5 स्पीड गियरबॉक्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ