Maruti eVX spotted details in hindi: बाजार में सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हाई डिमांड है, इसी कड़ी में मारुति सुजुकी अपनी नई कार लाने पर काम कर रहा है। हाल ही में इस नई कार को सड़क पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Maruti eVX की। इस कार को आगे से दिखने में बॉक्सी लुक दिया गया है। इसमें अलॉय व्हील और टचस्क्रीन सिस्टम मिल सकता है। ये कार डिजिटल डिस्प्ले के साथ ऑफर की जाएगी और इसमें जल्दी चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर ऑप्शन भी होगा।
Maruti eVX
हाई पावर के लिए 60 kWh का बैटरी पैक मिलेगा
फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कार मार्च 2025 तक पेश कर दी जाएगी। इस न्यू जनरेशन कार में एलईडी हेडलैंप, स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और स्टाइलिश टेललाइट दी गई है। यह फ्यूचरिस्टिक लुक कार फुल चार्ज होने पर लगभग 550 km तक चलेगी। इस कार में हाई पावर के लिए 60 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। इस कार में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है।
जबरदस्त लुक्स और 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन
Maruti eVX की लंबाई 4,300 mm, चौड़ाई 1,800 mm और उंचाई 1,600 mm की है, जिससे ये देखने में स्मार्ट लुक देती है। इसमें LED लाइट और क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन दिया जा सकता है। कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अलॉय व्हील मिलेंगे। कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और डुअल कलर ऑप्शन मिलेगा। कार में बड़ा सेंटर कंसोल और सिंपल रोटरी डायल आएगा। इसमें स्लिम रैपअराउंड टेललाइट्स और 4 व्हील ड्राइव दिया जाएगा। इस ड्राइव ऑप्शन में कार के चारों पहियों में पावर का ऑप्शन होता है, इसके अलावा ड्राइवर एक समय में केवल दो टायरों को पावर सप्लाई को चूज कर सकता है।
Maruti eVX में मिलेंगे ये सब फीचर्स
- यह एक मल्टी-ट्रैक कार होगी जिसमें दो एक्सल मिलेंगे, इससे हाई पावर मिलेगी।
- कार में हैवी सस्पेंशन है, जिससे आरामदायक राइड मिलेगी ।
- इसमें L-शेप के हेडलैम्प्स दी जा रही हैं।
- वायरलेस फोन चार्जिंग और हाई एंड मस्कुलर लुक्स।
- स्टाइलिश स्टीयरिंग व्हील और ऑटो एसी का ऑप्शन
कार में 45kWh का बैटरी पैक मिलेगा
यह कार बाजार में नई आने वाली Hyundai Creta EV से मुकाबला करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रेटा का ईवी वर्जन सितंबर 2024 तक लॉन्च हो सकता है। इस कार में 45kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्जपर लगभग 450 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगा। हुंडई की इस नई कार में छह एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा (ADAS). यह सिस्टम सेंसर से चलता है, और किसी अन्य वाहन के नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। इस स्मार्ट कार में 10.25 इंच टच स्क्रीन सिस्टम दिया जा सकता, जो इसे डैशिंग लुक्स देगा।
Hyundai Creta EV में मिल सकते हैं ये फीचर्स
- 360 डिग्री कैमरा और Type C चार्जिंग पोर्ट
- 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और ऑटो एसी
- डैशकैम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- अलॉय व्हील और फ्रंट में फास्ट चार्जिंग सिस्टम
- डुअल टोन और एलईडी हेडलाइट और डीआरएल
ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Alto पर 62,500 तो Wagon R पर 65,000 रुपये हुए कम
ये भी पढ़ें: Maruti की इस हाइब्रिड कार पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 27 की माइलेज और हाई क्लास इंटीरियर
ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को लॉन्च होगी ये बिग साइज SUV, टोयोटा की Innova और Fortuner को देगी टक्कर
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines