मारुति की मोस्ट अवेटेड ईवी कार है Maruti eVX, देगी 550 km की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Maruti eVX

Maruti eVX

Maruti eVX: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की काफी डिमांड है। प्रत्येक कार कंपनी इस सेगमेंट में कार पेश कर रही है। इसी कड़ी में कार लवर्स इंडिया की सबसे किफायती कार कंपनी मारुति सुजुकी की ईवी कार Maruti eVX का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

अप्रैल 2025 तक बाजार में होगी उपलब्ध 

Maruti eVX एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV कार है। जिसे कंपनी ने बीते फरवरी ग्रेटर नोएडा में हुए Auto Expo 2023 में पेश किया था। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत, लॉन्च डेट और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि इसे अप्रैल 2025 तक पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सीटर पैसेंजर कार होगी

मारुति eVX की कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। यह पांच सीटर पैसेंजर कार होगी। यह एक मल्टी-ट्रैक कार होगी जिसमें दो एक्सल मिलेंगे। जिससे सिटी और खराब रास्तों में लोगों को आरामदायक व स्मूथ राइड दी जाएगी।

यह 4 व्हील ड्राइव होगी

इस धांसू एसयूवी में 60 kWh बैटरी पैक मिल सकता है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 550 km तक चलेगा। इसमें खास बात यह है कि यह 4 व्हील ड्राइव होगी। इसमें LED लाइट, बड़ा ट्रचस्क्रीन डिस्प्ले, Android Auto और Apple CarPlay इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिलेंगे बेस्ट सेफ्टी फीचर्स

इसमें डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिं, regenerative ब्रेकिंग सेटअप मिलेगा। कार में सेफ्टी के लिए एबीएस तकनीक मिलेगी। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो टायर फिसलने की स्थिति में सक्रिय हो जाती है। कार को फिसलने से रोकता है। बाजार में यह कार MG ZS EV और Hyundai Kona Electric को टक्कर देगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ