हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

आ गई Maruti की नई EV Car, एक बार चार्ज होने पर कर सकेंगे दिल्ली से मनाली तक का सफर, जानें कीमत

विज्ञापन
Maruti eVX

EV Cars: भारतीय कार बाजार में Maruti अपनी हाई माइलेज और कम कीमत की कारों के कारण लोगों का पसंदीदा ब्रांड में से एक है। अब बदलते समय में जब लोगों में EV Cars का क्रेज है तो कंपनी इस सेग्मेंट में भी मार्केट में अपना दबदबा बनाना चाहती है। फिलहाल जब भारत में चार्जिंग स्टेशनों की कमी है तो हर एक कंपनी ऐसी कार बनाना चाहती है जो सिंगल चार्ज अधिक से अधिक दूरी तय कर सके। इसी को देखते हुए मारुति ने एक बार चार्ज होने पर करीब 550 KM चलने वाली इलेक्ट्रिक कार बनाई है। इस कार का नाम है Maruti eVX.

चंद सेकंड में हवा से बातें करती है SUV

Maruti ने अपनी इस नेक्स्ट जनरेशन कार में हर एक आधुनिक फीचर्स देने का प्रयास किया गया है। हाल ही में इस कार के फोटो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। कार में दमदार 60kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो हाई टॉर्क जेनरेट करता है। जिससे यह कार चंद सेकंड में ही 100 की स्पीड पकड़ने की क्षमता रखती है।

और पढ़िए – चीते सी रफ्तार और तलवार की धार जैसी लुक्स, Bajaj के इस नए EV Scooter का नाम ही है ‘Blade’, जानें कीमत

Maruti eVX

सेफ्टी में अव्वल और चलने में देगी स्मूद फील

Maruti की नई इलेक्ट्रिक कार में फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं। इसका शेप एरोडायनामिक है जिससे यह चलने में नियंत्रित और एकदम स्मूद फील देगी। इसमें एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स हैं जो इसे स्पोर्ट्स लुक्स देते हैं। यह ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म केबिन स्पेस, लंबे व्हीलबेस और छोटे ओवरहैंग कार है। कंपनी इसे dual motor और 4×4 ड्राइवट्रेन बनाने पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो यह ऑफ रोडिंग और कैंपिंग के लिए दमदार कार होगी। इतना ही नहीं इन खूबियों के साथ तो यह यह EV सेग्मेंट की ऐसी कार होगी तो THAR को टक्कर देगी।

और पढ़िए – Honda की ये धांसू बाइक होगी रीलॉन्च, कभी थी जवां दिलों की धड़कन, ब्लैक में होती थी बिक्री

नेक्सट जनरेशन लुक और बॉक्सी डिजाइन

Maruti eVX compact electric SUV है। जो उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए एकदम मुफीद है। इसे बॉक्सी डिजाइन में नेक्स्ट जनरेशन लुक दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इंडिया में इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार साल 2025 तक शुरूआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें