चीते सी रफ्तार और तलवार की धार जैसी लुक्स, Bajaj के इस नए EV Scooter का नाम ही है ‘Blade’, जानें कीमत

bajaj blade electric scooter, bajaj, ev scooter, scooter under 1 lakh

प्रतीकात्मक तस्वीर

EV Scooter: इंडियन मार्केट में Bajaj के स्कूटर की अपनी अलग ही पहचान है। हाल ही में बजाज ने अपने Bajaj Chetak Premium को लॉन्च कर यह फिर जता दिया है कि वह इस सेग्मेंट का ‘दादा’ है। इसी कड़ी में बजाज ने टू व्हीलर राइडर्स को नया shock दिया है। कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने पर काम कर रही है।

विज्ञापन

ड्राइविंग रेंज में Chetak को भी मात देगा

यह स्कूटर चेतक से भी एक कदम ओर आगे होगा। वेबसाइट rushlane के मुताबिक कंपनी ने अप ने टू व्हीलर सेग्मेंट में ‘Blade’ नाम से पेटेंट अप्लाई कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए स्कूटर को चेतक से अधिक ड्राइविंग रेंज और ग्राहकों के लिए एक किफायती कीमत देने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

bajaj blade electric scooter

विज्ञापन
और पढ़िए – Ola के इन EV Scooter पर 4 हजार रुपये तक की छूट, मार लो ‘मोर्चा’, बस तीन दिन है यह ऑफर

भर-भरकर दिए जाएंगे फीचर्स, यहां जान लें इस नए स्कूटर की कीमत भी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक bajaj का यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 100km तक चलेगा। इसमें 50.4 V/60.4 Ah से अधिक क्षमता की बैटरी पैक दिए जाने का अनुमान है। इसकी लगभग 75 km प्रतिघंटा की टॉप स्पीड हो सकती है। इसमें हेल्मेट, लैपटॉप रखने की जगह अधिक होगी। इसके अलावा फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक चालक का सफर सुरक्षित बनाने में मदद करेगी। इसके अलावा मोबाइल कनेक्ट, रिमोट स्टार्ट, आदि सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट, डिलीवरी और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह शुरूआती कीमत 1.50 लाख रुपये एक्स शोरुम पर बाजार में उपलब्ध होगा और अलॉय व्हील समेत कई कलर आप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ