Maruti Eeco: भारतीय कार बाजार में किफायती और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाली कारों की डिमांड हमेशा से रही है। ग्राहक हमेशा वैल्यू फॉर मनी कार की तलाश में रहता है। वहीं जब से कम बजट में 7 सीटर कारें आने लगी हैं, तब से एमपीवी सेग्मेंट काफी बड़ा हो गया है। इसी सेगमेंट में Maruti Eeco आती है, इसमें 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन मिलते हैं और इसलिए इसे बजट फ्रेंडली एमपीवी के नाम से भी जाना जाता है। किफायती होने की वजह से इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।
साल 2010 में मारुति सुजुकी ने ईको को पहली बार लॉन्च किया था और अब इस कार ने 90% बाजार पर कब्जा कर लिया है। भारत में ईको ने 15 साल पूरे कर लिए हैं। मारुति सुजुकी ने बताया कि जब से Eeco को लॉन्च किया गया है, तब से अब तक इसकी 12 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इसका इस्तेमाल प्राइवेट व्हीकल के अलावा कमर्शियली भी खूब किया जाता है। 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस कॉन्फ़िगरेशन सहित 13 अलग-अलग वेरिएंट में यह उपलब्ध है।
Maruti Eeco अपने सेग्मेंट की अकेली कार है और इसे कम्पटीशन देने वाला दूसरा कोई मॉडल नहीं है, ग्राहकों के पास दूसरा कोई बेहतर ऑप्शन ना होने की वजह से बाजार में इसी गाड़ी की बिक्री ज्यादा होती है। जबकि डिजाइन, सेफ्टी, कम्फर्ट और फीचर्स के मामले में यह काफी खराब मॉडल है। एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के मामले में यह कार कमजोर है।
Maruti Eeco फिटेड CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है। मारुति ने बताया कि इसकी कुल बिक्री का तकरीबन 43% हिस्सा अकेले CNG वेरिएंट से आता है। इसकी कुल बिक्री में 63% हिस्सेदारी ग्रामीण इलाकों की है। सिटी में इसकी डिमांड अभी भी कम है।
इंजन और पावर
Maruti Eeco फिटेड में 1.2 लीटर का K-सीरीज़ डुअल जेट पेट्रोल इंजन लगा है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इस कार में ड्यूल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें; Hyundai की सबसे लग्जरी MPV ऑटो एक्सपो में होगी पेश! Innova Crysta और Kia Carnival से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines