Hyundai की सबसे लग्जरी MPV ऑटो एक्सपो में होगी पेश! Innova Crysta और Kia Carnival से होगा मुकाबला

Hyundai Staria में सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इस कार में लेवल 2 ADAS फीचर्स देखने को मिलेंगे। नई Staria में एडवांस्ड फीचर्स के साथ ही इसमें 3.5-लीटर पेट्रोल वी-टाइप 6-सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलेगा।

Hyundai Staria

2025 Hyundai Staria: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इस बार एक से बढ़कर एक गाड़ियां प्रदर्शित होने जा रही हैं। इसी शो में देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक को भी लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटो एक्सपो 2025 में Hyundai नई MPV ‘Staria’ को भी पेश करेगी। यह हुंडई की लग्जरी MPV कार होगी। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। नई Hyundai Staria में क्या कुछ खास रहने वाला है? आइये जान लेते हैं…

लेवल ADAS 2 समेत कई एडवांस्ड फीचर्स

Hyundai Staria में सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इस कार में लेवल 2 ADAS फीचर्स देखने को मिलेंगे। जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट (FCA), लेन कीपिंग असिस्ट (LKA), ब्लाइंड-स्पॉट टक्कर-निवारण सहायता (BCA), सुरक्षित निकास सहायता (SEA), स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल (एससीसी) और  लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA), जैसी खूबियां होंगी।

6-सिलेंडर वाला 3.5-लीटर पेट्रोल इंजन

नई Hyundai Staria में एडवांस्ड फीचर्स के साथ ही इसमें 3.5-लीटर पेट्रोल वी-टाइप 6-सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलेगा। यह इंजन 290PS की पावर और 338Nm का टॉर्क देगा। इस इंजन को जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

स्मार्ट डोर्स के साथ आएगी नई Staria

नई Staria स्मार्ट दरवाजे देखने के लिए मिलेंगे, जो आपने आप ही खुल जाएंगे। इसके पीछे की सीटों को मोड़कर आप एक्स्ट्रा जगह बना सकेंगे। इसके अलावा इसमें बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, स्मार्ट पावर टेलगेट (ऑटो-क्लोज फंक्शन के साथ), घूमने वाली सीट, प्रीमियम रिलैक्सिंग सीट जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

कैसा होगा इंटीरियर

Hyundai की नई Staria में रात को बेहतर रोशनी के लिए फुल एलईडी हेडलैंप, क्रोम बम्पर, टच-टाइप डोर्स, शिफ्ट-बाय-वायर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, LED हेडलैम्प दोहरी सनरूफ, फ्लश ग्लास, पहली पंक्ति वेंटिलेटेड सीटें, पहली पंक्ति डबल-लेमिनेटेड साउंड प्रूफ ग्लास, शिफ्ट-बाय-वायर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, 8 इंच डिस्प्ले ऑडियो जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। भारत में Hyundai Staria का मुकाबला Toyota Innova Crysta और Kia Carnival से देखने के लिए मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ