Maruti eeco को टक्कर देता है Tata का यह पिकअप, जान लें तगड़े फीचर्स और कीमत
Maruti Eeco में 19.71 kmpl तक की हाई माइलेज मिलती है। यह चार वेरिएंट में ऑफर की जा रही है और इसमें पांच सीट आती हैं।
Edited By Amit Kasana

Tata Yodha Pickup
Edited By Amit Kasana

Tata Yodha Pickup
Maruti eeco VS Tata Yodha Pickup: मारुति की ईको अपने सेगमेंट में हाई डिमांड कार है। यह मल्टी पर्पज कार है। लोग इसे घर में बड़ी फैमिली के साथ सफर करने के अलावा कमर्शियल यूज में भी धड़ल्ले से यूज करते हैं। इतना ही नहीं इनकी किफायती कीमत और हाई माइलेज इन कारों को लोगों ही चहेती बनाती हैं। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं। यह दोनों हाई एंड कारें हैं, इन दोनों में जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे यह खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है।
Tata Yodha Pickup
यह कार 2 और 4 सीट में ऑफर की जा रही है। कार में 85.82 bhp तक की हाई पावर मिलती है। यह पिकअप शुरुआती कीमत 6.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस बिग साइज पिकअप ट्रक में 190 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे यह गड्ढों और टूटी सड़कों पर स्मूथ राइड देता है। फिलहाल यह केवल सिंगल मैनुअल ट्रांसमिशन में आता है। इसमें 2956 cc का जानदार इंजन दिया गया है। इसका टॉप मॉडल 7.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
Tata Yodha Pickup में 1830 Kg का कुल वजन है। यह सिटी की स्मूथ सड़कों समेत खराब रास्तों में सरपट दौड़ता है। यह डीजल इंजन के साथ आता है। इसमें 3000 rpm मिलता है। यह व्यवसायिक व्हीकल है और इसमें हैवी सस्पेंशन (6 सेमी एलिप्टिकल स्प्रिंग और 9 लीव्स लीफ स्प्रिंग) दिया गया है। यह पिकअप बड़ी लाइट और टर्न इंडिकेटर के साथ आती है। इसमें केबीन सीट के पीछे रियर में बड़ा ट्रेल मिलता है। इसमें एसी, फ्रंट में बोल्ड लुक दिया गया है। यह लॉन्ग रूट हाई स्पीड ट्रक है।
यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन पावर में आती है। इसमें 19.71 kmpl तक की हाई माइलेज मिलती है। यह चार वेरिएंट में ऑफर की जा रही है और इसमें पांच सीट आती हैं। यह कार शुरुआती कीमत 5.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में सात सीट का भी ऑप्शन मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 6.53 लाख रुपये में आता है। Maruti Eeco 1197 cc इंजन के साथ आती है। कार में केवल सिंगल मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। यह कार बड़े 540 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है। इसमें 79.65 bhp की हाई पावर मिलती है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.