हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

31 की माइलेज देने वाली Maruti की कार, नया वर्जन होगा लॉन्च, मिलेंगे ये नए फीचर्स

नई Maruti Dzire में 82 hp की पावर और हाई स्पीड के लिए 112 Nm की टॉर्क देने वाला 1.2 लीटर Z सीरीज इंजन मिलेगा। बता दें यही इंजन कंपनी ने हाल ही में अपनी नई Swift में भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Maruti Dzire

Maruti Dzire facelift may launch june 2024 details in hindi: मारुति सुजुकी इंडिया में अपनी किफायती कीमत वाली हाई माइलेज गाड़ियों के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी अपनी हाई सेल सेडान कार Maruti Dzire का नया फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आने वाला है।

नई Maruti Dzire में जेड सीरीज इंजन मिलेगा, जो इसे हाई माइलेज देगा । कार में नई ग्रिल मिल सकती है, न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर कार के एक्सटीरियर लुक्स में कुछ बदलाव किए जाने का अनुमान हैं।

थ्री सिलेंडर इंजन से मिलेगी हाई पावर

नई Maruti Dzire में 82 hp की पावर और हाई स्पीड के लिए 112 Nm की टॉर्क देने वाला 1.2 लीटर Z सीरीज इंजन मिलेगा। बता दें यही इंजन कंपनी ने हाल ही में अपनी नई Swift में भी लॉन्च किया है। यह धाकड़ थ्री सिलेंडर इंजन है, जो मिट्टी या पहाड़ों पर चलाने पर हाई पावर देता है। बता दें फिलहाल बाजार में मौजूद Maruti Dzire शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।

विज्ञापन

सीएनजी पर मिलेगी हाई माइलेज

नई कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। यह नई कार कार सड़क पर लगभग 25 kmpl तक की माइलेज देगी। कंपनी का दावा है कि फिलहाल बाजार में मौजूद Dzire का CNG इंजन 31.12 km/kg तक की माइलेज देता है।

Maruti Dzire में मिलते हैं ये फीचर्स

  • चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मिलते हैं।
  • 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
  • LED हेडलाइट, ऑटो एसी जैसे एडवांस फीचर्स।
  • इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है।
  • 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Toyota की इस कार में हाई क्लास लुक, जबरदस्त इंटीरियर और 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Hero लेकर आ रहा नया स्कूटर, 14 इंच के अलॉय, 125cc का धाकड़ इंजन और कीमत बस…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola