Upcoming sedan cars 2024 details in hindi: बाजार में सेडान कार मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की एक हाई सेल कार है Dzire. कंपनी इसका नया अपडेट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इसके फ्रंट लुक में कई बदलाव किए जा सकते हैं। नई डिजायर में आगे की ग्रिल को पहले से अधिक अट्रैक्टिव बनाया गया है। कार में हेडलाइट और टेललाइट के साइज भी बदले जा सकते हैं। कंपनी फिलहाल अपनी इस कार के पावरट्रेन और डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं कर रही है।
इसके अलावा इस साल के अंत तक Tata Curvv लॉन्च होगी, ये कार पहले ईवी फिर पेट्रोल और डीजल में आएगी। ये दोनों गाड़ियां सेडान सेगमेंट में एक दूसरे से कम्पीट करेंगी। आइए आपको दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Maruti Dzire की माइलेज कितनी है?
यह धाकड़ कार पेट्रोल पर 22.41 kmpl और सीएनजी पर 31.12 km/kg की माइलेज देती है। इसमें 1.2 लीटर का दमदार इंजन दिया गया है। जो हाई स्पीड के लिए 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 177 kmph की टॉप स्पीड मिलती है, यह कार बड़ी फैमिली के लिए 378 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है, जिससे इसमें अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर सफर किया जा सकता है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 Star सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और चार LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus ऑफर किए जाते हैं। अनुमान है कि Maruti Dzire का फेसलिफ्ट वर्जन जुलाई 2024 में लॉन्च कर दिया जाए।
Maruti Dzire में मिलते हैं ये फीचर्स
- कार में हाई पिकअप के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- यह कार कीलेस एंट्री और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।
- यह शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है।
- कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं।
- कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
- इसमें पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया गया है।
- कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं।
Tata Curvv में मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ
टाटा मोटर्स अपनी न्यू जनरेशन Tata Curvv को 15 अगस्त को लॉन्च कर सकता है। यह कार पहले इलेक्ट्रिक फिर पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश की जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 15 से 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में लॉन्च होगी। कार में सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी अन्य वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी, ये सनरूफ सामान्य रूफ से साइज में थोड़ी बड़ी होती है। ये ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक होती है, जिससे इसमें अधिक रोशनी और बेहतर व्यू मिलता है।
यह कूपे कार होगी, जिसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
इस कार में 10 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार Tata Curvv कूपे कार होगी, दरअसल, कूपे कार में दो और चार दोनों दरवाजों का ऑप्शन मिलता है। इन कार में तीन बॉक्स बॉडी होती है। जिसमें पिछली सीट पर बैठने वाले लोगों को हाई कम्फर्ट मिलता है। कार का फ्रंट शेप एयरोडायनेमिक होता है, जिससे इसमें हवा का फ्लो ठीक बना रहता है और कार तेज स्पीड देने में मदद करता है। वहीं, कार के छत का पिछली हिस्सा एसयूवी के मुकाबले स्लोप शेप में आता है।
ये भी पढ़ें: 7 लाख Tata Nexon बिकने पर कंपनी ने दिया तोहफा, हाई सेल कार पर दे रही भारी डिस्काउंट
ये भी पढ़ें: Tata Altroz समेत इन 3 गाड़ियों में मिलते हैं CNG के 2 सिलेंडर, जानें फायदे और इनमें क्या अलग?
ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां
ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
20 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
21 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
22 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines