Maruti Dzire का होगा नया वर्जन लॉन्च, Tata की आने वाली इस नई कार की बढ़ी टेंशन

Maruti Dzire में कीलेस एंट्री और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती हैं। कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया जा रहा है।

Tata Curvv

Tata Curvv

Upcoming sedan cars 2024 details in hindi: बाजार में सेडान कार मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की एक हाई सेल कार है Dzire. कंपनी इसका नया अपडेट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इसके फ्रंट लुक में कई बदलाव किए जा सकते हैं। नई डिजायर में आगे की ग्रिल को पहले से अधिक अट्रैक्टिव बनाया गया है। कार में हेडलाइट और टेललाइट के साइज भी बदले जा सकते हैं। कंपनी फिलहाल अपनी इस कार के पावरट्रेन और डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं कर रही है।

इसके अलावा इस साल के अंत तक Tata Curvv लॉन्च होगी, ये कार पहले ईवी फिर पेट्रोल और डीजल में आएगी। ये दोनों गाड़ियां सेडान सेगमेंट में एक दूसरे से कम्पीट करेंगी। आइए आपको दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Maruti Dzire की माइलेज कितनी है?

यह धाकड़ कार पेट्रोल पर 22.41 kmpl और सीएनजी पर 31.12 km/kg की माइलेज देती है। इसमें 1.2 लीटर का दमदार इंजन दिया गया है। जो हाई स्पीड के लिए 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 177 kmph की टॉप स्पीड मिलती है, यह कार बड़ी फैमिली के लिए 378 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है, जिससे इसमें अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर सफर किया जा सकता है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 Star सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और चार LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus ऑफर किए जाते हैं। अनुमान है कि Maruti Dzire का फेसलिफ्ट वर्जन जुलाई 2024 में लॉन्च कर दिया जाए।

Maruti Dzire में मिलते हैं ये फीचर्स

  • कार में हाई पिकअप के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • यह कार कीलेस एंट्री और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।
  • यह शुरुआती कीमत 8.01 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है।
  • कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं।
  • कार में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
  • इसमें पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया गया है।
  • कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं।

 

Tata Curvv में मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ

टाटा मोटर्स अपनी न्यू जनरेशन Tata Curvv को 15 अगस्त को लॉन्च कर सकता है। यह कार पहले इलेक्ट्रिक फिर पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश की जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 15 से 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में लॉन्च होगी। कार में सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी अन्य वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी, ये सनरूफ सामान्य रूफ से साइज में थोड़ी बड़ी होती है। ये ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक होती है, जिससे इसमें अधिक रोशनी और बेहतर व्यू मिलता है।

यह कूपे कार होगी, जिसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा

इस कार में 10 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार Tata Curvv कूपे कार होगी, दरअसल, कूपे कार में दो और चार दोनों दरवाजों का ऑप्शन मिलता है। इन कार में तीन बॉक्स बॉडी होती है। जिसमें पिछली सीट पर बैठने वाले लोगों को हाई कम्फर्ट मिलता है। कार का फ्रंट शेप एयरोडायनेमिक होता है, जिससे इसमें हवा का फ्लो ठीक बना रहता है और कार तेज स्पीड देने में मदद करता है। वहीं, कार के छत का पिछली हिस्सा एसयूवी के मुकाबले स्लोप शेप में आता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ