देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजाइन दूसरे नंबर पर है जबकि पहले नंबर पर हुंडई क्रेटा रही है। लेकिन सेडान कार सेगमेंट में डिजाइन नंबर वन पर कायम है। इसी सेगमेंट की हुंडई ऑरा और होंडा अमेज टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में भी अपनी जगह नहीं बना सकी। मारुति सूजुकी डिजाइन की पिछले महीने 16,996 यूनिट्स की बिक्री हुई। सेफ्टी के इसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं डिजायर के इंजन से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में…
इंजन और पावर
मारुति डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। पेट्रोल मोड पर इसकी माइलेज 24.79 kmpl और CNG मोड पर 34km/kg की माइलेज मिलती है।
सेफ्टी के लिए इस कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स दिए गये हैं। इसके अलावा इसमें 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। इस कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है और 5 लोगों के लिए इसमें बैठने की जगह मिल जाती है।
Honda Amaze से सीधा मुकाबला
मारुति सुजुकी डिजायर का सीधा मुकाबला होंडा अमेज से है। अमेज में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, ब्रेक ओवरराइड सिस्टम.ट्रैक्शन कण्ट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी अस्सिट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 24 घंटे में 8000 बुकिंग, 449km की रेंज, MG की नई Windsor EV Pro पर टूट पड़े ग्राहक
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
57 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines