24 घंटे में 8000 बुकिंग, 449km की रेंज, MG की नई Windsor EV Pro पर टूट पड़े ग्राहक

MG Windsor Pro EV में 52.9 KWh का बैटरी पैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें लगी मोटर से इसे 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। इस गाड़ी को महज 24 घंटे में 8000 बुकिंग मिली है।

MG Booking

MG Windsor EV Pro ने बाजार में आते है धमाका कर दिया है। 6 मई को 17.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर इस कार को लॉन्च किया था। खास बात ये कि इसे महज 24 घंटे के भीतर ही 8,000 बुकिंग प्राप्त कर ली हैं। डिजाइन से लेकर स्पेस और रेंज के मामले में यह काफी बेहतर है। यह कार अब बड़ी बैटरी पैक के साथ आई है। Windsor EV Pro ऐसे ग्राहकों  को टारगेट करती है जो लम्बी रेंज वाली EV खरीदना चाहते हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और बैटरी पैक के बारे में …

MG Windsor EV Pro को मिली इस शानदार प्रतिक्रिया के लिए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के बिक्री प्रमुख राकेश सेन ने कहा, “एमजी विंडसर प्रो को मिली जबरदस्त बुकिंग के लिए हम आभारी हैं। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 24 घंटे के भीतर हमें 8,000 ऑर्डर मिले हैं। यह एक शानदार उपलब्धि है जो एमजी विंडसर पॉपुलैरिटी को दिखाता है। MG Windsor Pro को BaaS के साथ भी ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 12.50 लाख रुपये रखी गई है।

सेफ्टी फीचर्स की कमी नहीं

JSW MG Windsor Pro EV में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, EPS, आल डिस्‍क ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, फॉलो मी हेडलैंप, एलईडी कॉर्नरिंग लाइट और सीट बेल्‍ट रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स के साथ ही Level 2 ADAS को भी दिया गया है। ADAS के साथ ही इसमें 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

कंपनी ने इसे 3 नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है जिसमें सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज़ रेड और ऑरोरा सिल्वर कलर शामिल है। लंबी यात्रा के लिए यह एक परफेक्ट फैमिली कार साबित हो सकती है।इसमें 604 लीटर बूट स्पेस मिल जाता है।

फुल चार्ज में 449 km की रेंज

MG Windsor Pro EV में 52.9 KWh का बैटरी पैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें लगी मोटर से इसे 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। लंबी रेंज वाले ग्राहकों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसे मिनट 60 किलोवाट के DC फास्‍ट चार्जर से 20 से 80% सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ